Guru Ayurveda

#डिप्रेशन|अवसाद क्या है?क्या करें उपाय?In hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#डिप्रेशन|अवसाद क्या है?क्या करें उपाय?In hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

#डिप्रेशन|अवसाद क्या है?क्या करें उपाय?In hindi.

 #डिप्रेशन|अवसाद क्या है?In hindi.



अवसाद या डिप्रेशन का मतलब (depression meaning):-

मानसिक-खिन्नता ,उदासीनता,डिप्रेशन का ही रूप है।

यह ऐसी अवस्था है जब व्यक्ति का मन और दिमाग दोनों ही नैगिटिविटी, चिंता, तनाव और उदासी से घिर जाता है। डिप्रेशन की इस अवस्था में व्यक्ति की सोचने-समझने की ताकत क्षीण यानि खत्म हो जाती है और व्यक्ति धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है।

डिप्रेशन दो प्रकार से होता है

* 1-भारी रूप से नुकसान होने से , वियोग से ,आपत्तिजनक प्रस्थिति से।

* 2-अंदरूनी कमजोरी या बिमारी के कारण होने वाली डिप्रेशन।

#डिप्रेशन|अवसाद के लक्षणों ?

Depression ke lakshan?

- दिन भर और खासकर सुबह के समय उदासी.

-  प्रतिदिन थकावट और कमजोरी महसूस करना।

- स्वयं को अयोग्य माना

या अपने को दोषी मानना।

- एकाग्र रहने तथा फैसले लेने में कठिनाई होना।

- लगभग हर रोज़ बहुत अधिक या बहुत कम सोना।

- सारी गतिविधियों में नीरसता आना।

लक्षण

- डिप्रेशन मे ज्यादातर लोगों किसी न किसी बात को लेकर गिल्ट वाली फीलिंग रहती है.

- ऐसे में लोग हर समस्या के लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगते हैं.

- डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्तियों को बहुत जल्दी गुस्सा और खीज आती है.

- कई बार ऐसे लोगों के मन में जीवन बेकार लगने लगता है।

-रोगी अकेला रहना पंसद करता है।

#डिप्रेशन क्यों होता है? – Why does depression happen?

डिप्रेशन के कई कारण होते हैं। 

आजकल जीवन से अत्यधिक आकांक्षा बढने से, धनदौलत की ईच्छा बढने से,रिश्तों की अहमियत धट जाने के कारण डिप्रेशन कई गुणा बढ गई है।बुजुर्गों मे अकेलापन के कारण डिप्रेशन के शिकार हो रहें है।

कई बार हमारे जीवन में कोई बड़ा हादसा, संघर्ष, पारिवारिक समस्या, आर्थिक समस्या, हार्मोन में आए बदलाव, थायराइड, प्रसव, रजोनिवृत्ति, मौसम में परिवर्तन आदि के कारण भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है।

#डिप्रेशन से कैसे बचा जा सकता है?,कैसे करें अपना डिप्रेशन दूर?

सबसे पहले डिप्रेशन दूर करने के लिए 

-आठ घंटे की नींद लें। नींद पूरी होगी तो दिमाग तरोताजा होगा और नकारात्मक भाव मन में कम आएंगे।

- प्रतिदिन सूरज की रोशनी में कुछ देर जरूर रहें। इससे अवसाद जल्दी हटेगा।

- बाहर टहलने जाएं। 

- अपने काम का पूरा हिसाब रखें। 

- ध्यान व योग को दिनचर्या में शामिल करें।

#डिप्रेशन को कैसे खत्म करें?,अकेले होने पर डिप्रेशन को कैसे हराएं?

- आपको मेडिटेशन करना चाहिए।

- प्रकृति और पेड-पौधों से प्यार करना दिमागी शांति के लिए काफी फायदेमंद है।

- एक्सरसाइज करने से हमारे दिमाग में हैप्पी हॉर्मोन्स का उत्पादन बढ़ता है।

- संगीत,म्यूजिक सुनना भी एक मददगार तरीका है, जो आपके तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है.

#डिप्रेशन का घरेलू उपाय क्या है?डिप्रेशन दूर करने के उपाय।

-राई के तैल से मालिस करने से राहत मिलती है।

-खिरनी खाने से पुनः चेतना आ जाती है।यह बृद्धावस्था मे बहुत उपयोगी होता है।

- कम से कम 5 बादाम खाकर एक गिलास हल्का गर्म दूध पीने से तनाव में काफी रहात मिलती है। 

बादाम को भूनकर भी खाया जा सकता है।

- दूध में अदरक का पाउडर मिला कर पेस्ट बना माथे पर लगाने से भी तनाव कम होता है।

- गुलकंद: 

गुलकंद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है, पर तनाव दूर करने में यह बेहद कारगर है।

#डिप्रेशन का आयुर्वेदिक इलाज?

आयुर्वेद में डिप्रेशन के इलाज के लिए रसायन औषधि खाने की सलाह दी जाती है।  रसायन 

आमलकी रसायन,आंवला, ब्राह्मी घृत, शंखपुष्पी, बृहती, कंठकारी, हरड़, शोयनाक, गंभारी, पृष्टपर्णी, बला सालपर्णी, जीवंती, मूण्डूकर्णी, शतावरी, मेधा, महामेधा, वृष्भक, मुक्ता, पिपली से बनाए जाते हैं।

अश्वगंधा,

सर्पगंधा,

शंख पुष्पी,

ब्रह्मी,

मंडूकपर्णी आदि मानसिक शांति के लिए बहुत कारगर है।इनसे बनाने प्रोडक्ट प्रयोग करने चाहिए।

#आयुर्वेदिक औषधियों:-

आयूर्वेदिक शास्त्रीय योग जो डिप्रेशन मे उपयोगी होती है।

ब्रनिका सीरप

अश्वगंधा चूर्ण

अश्वगंधारिष्ट,

सारस्वतारिष्ट,

स्मृति सागर रस,

स्वर्ण भस्म,

तथा जठामांसी,ब्रह्मी के योग बहुत लाभदायक होते है।

#उदासी कैसे दूर करे

- संगीत सुने और गुनगुनाए संगीत सुनने से मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर दूर होता है।

- गेम खेलें ।

- अपनों के साथ समय गुजारे ।

- योग करें।

- पेंटिंग करें ।

- खुली हवा में घूमे।


नोट:- कोई भी औषधि का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर करें।

धन्यवाद!