Guru Ayurveda

एक पेड आपका घरेलू डाक्टर सेमल।in hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एक पेड आपका घरेलू डाक्टर सेमल।in hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 मई 2022

एक पेड आपका घरेलू डाक्टर सेमल।in hindi.

 एक पेड आपका घरेलू डाक्टर सेमल।in hindi.

Silk cotton tree|सेमल|शाल्मली। 



इसको अनेक नामों से जानते है। शाल्मली,मोचा,स्थिरायु,सेमल,सेमर,सांवर,सिमली,Silk cotton tree लैटिन-Salmalia malabarica , आदि। 

#डा०वीरेंद्र मढान। 

सेमल (वैज्ञानिक नाम:बॉम्बैक्स सेइबा), इस जीन्स के अन्य पादपों की तरह सामान्यतः 'कॉटन ट्री' कहा जाता है। इस उष्णकटिबंधीय वृक्ष का तना सीधा, उर्ध्वाधर होता है। शाखाओं पर कांटे होते है। पत्ते पाणीवतः होते है। इसके लाल पुष्प की 5 पंखुड़ियाँ होतीं हैं।शाखा के अगले भाग मे लगते है 

 गुण:-पुरिषविरजनीय, शोणितस्थापन,वेदनास्थापन, कषायस्कंध,। 

सेमल के मूल का वात पैतिक विकारों मे तथा पुष्प , फल का प्रयोग कफपैतिक विकारों में करते है। 

#सेमल का बाहरी प्रयोग :- 

समेल की छाल को खिसकर व्रणशोथ,व दाह(जलन) मे लगाते है। रक्तस्राव होने पर पुष्प का स्वरस या चूर्ण लगाते है।

- दंतमंजन मे मोचरस(सेमल का गोंद)प्रयोग करते है। -मुखपाक मे मोचरस का अवचूरण (चूर्ण लगाना)करते है। - सेमल के कांटों का लेप बना कर चेहरे का रंग साफ करने के लिऐ तथा कीलमुंहासों पर लगाते है।



 सिमर का फूल खाने से क्या होता है?

 इस औषधियुक्त पेड़ का अलग-अलग स्वरूप में उपयोग पेचिश,गिल्टी या ट्यूमर, कब्ज कमर दर्द ,दूध बढ़ाने और खांसी आदि के निवारण में किया जाता है। सेमल के पेड़ को साइलेंट डाक्टर कहा जाए तो अनुचित नहीं होगा। इसके फूल, फल, छाल आदि कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर होते हैं। 

#सेमल का आभ्यान्तर प्रयोग:- 

* मोचरस का प्रयोग अतिसार, प्रवाहिका, ग्रहणी तथा अर्श(बवासीर) मे करते है।

 * रक्तपित्त मे सेमल के फुल तथा मोचरस देते है।

 * कास(खांसी)म कच्चे फलो का प्रयोग करते है। 

* अश्मरी(पथरी) ,मूत्रकृच्छ, वृक्कशूल मे कच्चे फलों का क्वाथ या चूर्ण देते है। 

* सेमल की मूसली (जड) शुक्रबर्ध्दक,वाजीकारक योगो मे प्रयोग की जाती है।

 * मोचरस शुक्रस्तम्भक योगो मे डाली जाती है। * श्वेत प्रदर,रक्तप्रदर, मे मोचरस व सेमल के फुल प्रयोग में आते है। 

#सात्मीकरण:- 

दौर्बल्य और कार्श्य मे सेमल की मुसली  बहुत उपयोगी है। #सेमल की मात्रा:- - मूल चूर्ण 5-10 ग्राम,  - पुष्प रस 10-20 मि०ली०, - निर्यास(मोचरस) 1-2 ग्राम.  

किसी भी औषधि का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य करें। 

धन्यवाद!