Guru Ayurveda

घुटने के दर्द की छुट्टी करेंगे ये 10 कारगर उपाय.in hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
घुटने के दर्द की छुट्टी करेंगे ये 10 कारगर उपाय.in hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 जून 2022

घुटने के दर्द की छुट्टी करेंगे ये 10 कारगर उपाय.in hindi.

 

धुटने के दर्द की छुट्टी करेंगे ये 10 कारगर उपाय



#जोड दर्द के घरेलू उपाय।

Dr.Virender Madhan.

 #घरेलू उपाय:

1. बराबर मात्रा में नीम और अरंडी के तेल को हल्का गर्म करके सुबह-शाम जोड़ों पर मालिश करें।

2.  दालचीनी, जीरा, अदरक और हल्दी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा भोजन में करें। गर्म तासीर वाले इन पदार्थो के सेवन से घुटनों की सूजन और दर्द कम होता है।

3. सौंठ ,हल्दी, और मेथी दाना,  बराबर मात्रा में मिला कर  कढ़ाई में भून कर पीस लें। रोजाना एक चम्मच चूर्ण गर्म पानी के साथ सुबह-शाम भोजन करने के बाद  लें।

4. रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच मेथी के दानों में एक ग्राम कलौंजी मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। दोपहर और रात में खाना खाने के बाद आधा-आधा चम्मच लेने से जोड़ मजबूत होंगे और  दर्द मे आराम मिलेगा।

5. सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली दही के साथ खाएं।

6. हल्दी चूर्ण, गुड़, मेथी दाना पाउडर और पानी सामान मात्रा में मिलाएं। थोड़ा गर्म करके इनका लेप रात को घुटनों पर लगाएं और  हल्की पट्टी बांधकर लेटें।

7. अलसी के दानों के साथ दो अखरोट की गिरी सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

8. कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर बनाए पैड से सिंकाई करने से घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

9. मालिश के लिए आप इन चीजों से भी तेल बना सकते हैं। 50 ग्राम लहसुन, 25 ग्राम अजवायन और10 ग्राम लौंग 200 ग्राम सरसों के तेल में पका कर जला दें। ठंडा होने पर कांच की बोतल में छान कर रख लें। इस तेल से घुटनों या जोड़ों की मालिश करें।

10. 90 दिन तक ,कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए गेहूँ के दाने के आकार का चूना दही या दूध में घोलकर दिन में एक बार खाएं। 

Artho- G Capsule अपने चिकित्सक की सलाह से प्रयोग करें।

अन्य उपाय

मेथी दाने (Fennel Seed) दर्द से राहत पाने के लिए मेथी दाने (Fennel Seed) को रात मे भिगोकर सवेरे खायें और उसका पानी भी पीलें।

रात मे हल्दी वाला दूध(Turmeric Milk)पीयें।

अदरक (Ginger) का प्रयोग करें।

एलोवेरा (Aloe Vera) जूस पी सकते है।

Neumos oil लगायें।



अपने चिकित्सक से सलाह जरुर करें।

धन्यवाद!