दांत का दर्द तुरंत कैसे ठीक करें?In hindi
दांत दर्द का क्या कारण है?
दांत दर्द|दंतशूल|ToothacheTreatment:
Dr_Virender_Madhan.
दांत दर्द एक आम रोग है।यह अधिकतर कीडा लगने पर,
* कभी कभी स्नायु के कारण भी दंत पीडा होती है।
* चोट लगने से ,
* आमतौर पर दांतों में दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने, या
* ठंडे के ऊपर गर्म और गर्म के ऊपर ठंडा खाने पर दांत दर्द हो जाता है।
* दांतों की सफाई ना रखने, *कैल्शियम की कमी, *बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर * दांतों की जड़ों के कमजोर होने से होता है.
* अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) निकलने के दौरान भी दांतों में तेज दर्द होता है।
#दांत दर्द के लक्षण क्या हैं? दांत दर्द का निदान कैसे किया जाता है?
दांत दर्द के लक्षणों में शामिल हैं:
- आप अपने एक दांत में और उसके आसपास तेज, लगातार, धड़कते हुए सनसनी महसूस कर सकते हैं।
- यह दर्द तब हो सकता है जब आप अपने दांतों पर दबाव डालते हैं या सामान्य परिस्थितियों में भी।
- आपके दांत के आसपास का क्षेत्र सूज हो सकता है।
- आपको सिरदर्द या बुखार का अनुभव हो रहा होता है।
- दांत दर्द में खाने पीने मे असमर्थ हो जाता है।
- चेहरा लाल दिखाई देता है।
#आयुर्वेदिक औषधियों:-
* दंतप्रभाचूर्ण :- दिन मे दो बार दातों पर मले।
* इरिमिदादि तैल दांतों पर दिन में दो बार मलें।
* पायोरि टूथ पाउडर (गुरूफार्मास्यूटिकलस ) का दिन मे दो बार दांतों पर मलें।
* कर्पूरादि वटी चूसने से दांतों में आराम मिलता है।्
#घरेलू अनुभूत उपाय।
- कायफल को सिरके मे घिसकर दांतों में लगाने से दांत दर्द मे आराम मिलता है।
- नौसादर को रुई मे लेकर दंत छिद्र मे रखने से आराम होता है।
-अकरकरा को दांत के नीचे रखने से दांत दर्द बन्द हो जाता है।
-पीपल और बड की छाल का क्वाथ से कुल्ले करने से दांत दर्द को आराम मिलता है।
-खजूर की जड का काढे से कुल्ले करना चाहिए।
- खतमी के काढे मे सिरका मिला कर कुल्ला करते है।
- अनन्तमूल के पत्ते पीसकर दांतों के बीच रखने से दर्द में आराम मिलता है।
- अपामार्ग की ताजी जड से दातुन करते हैं।
- बरगद के दूध को रूई मे लगा कर दर्द वाली दांतों पर लगाते हैं।
- अमरुद के पत्तों को चबाने से भी दांत दर्द ठीक हो जाता है।
- भिलावे की राख मलने से दांत दर्द ठीक हो जाता है।
#दांतों के दर्द में क्या खायें क्या न खाये?
- मीठे खट्टे पदार्थ व पेय न लें।
- अत्यधिक ठंडा व गर्म न लें।
- आईस्क्रीम न खायें।
अगर दांत दर्द हो रहा है तो इन चीजों को खाने से बचें
- आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए जिन्हें चबाना मुश्किल हो।
- एसिडिक, मसालेदार और नमकीन खाद्य पदार्थ आपके मसूड़ों को और अधिक परेशान कर सकते हैं।
- ऐसे समय में आपको माउथवॉश का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए जिसमें अल्कोहल हो।
#जब आपके दांत में दर्द हो, तो इन खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें:
- छेना या पनीर पनीर काफी नरम और हेल्दी विकल्प होता है।
- उबले हुए आलू आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है।
- दलिया ,सूप खाया जा सकता है।
धन्यवाद!