Guru Ayurveda

मोटापा|मेदोरोग|Obesity क्या है?In hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोटापा|मेदोरोग|Obesity क्या है?In hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

मोटापा|मेदोरोग|Obesity क्या है?In hindi.

 मोटापा|मेदोरोग|Obesity क्या है?In hindi.



By:-Dr.VirenderMadhan.

#मोटापा,Obesity वो स्थिति होती है, जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है। यह आयु संभावना को भी घटा सकता है।

-मेद के मार्ग रुक जाने के कारण अन्य घातुओं का पोषण नही होता।

इसके कारण मेद अधिक बढ जाती है रोगो कार्यों के करने मे असमर्थ होने लगता है।

पेट पर चर्बी बढने से रोगी को सांस लने मे कठिनाई होती है। पसीना दुर्गंध युक्त आने लगता है।

प्यास, मोह,निंद्रा बढ जाती है।शरीर की शक्ति कम हो जाती है।मेद से रुकी हुई वायु जठराग्नि को बढा देती है इसलिए रोगी की भुख बढ जाती है।तथा अनेक विकार उत्पन्न हो जाते है।रक्तविकार ,विसर्प,कोढ,भगंदर, बवासीर, ज्वर,अतिसार, प्रमेह, कामला आदि रोग होने लगते है।

कैंसर, प्रजनन क्षमता में कमी, दिल, ऑस्ट्रियोआर्थराइटिस, टाइप 2 डाइबिटीज, पित्ताशय की बीमारी, सांस, उच्च रक्तचाप, लिवर में मोटापा, नर्व डिसऑर्डर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

#मोटापा क्यों बढता है?

मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है। अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना भी मोटापे का कारण है। कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन मोटापे का प्रमुख कारण है। असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापे का कारण बनता है।

#मोटे होने के कारण क्या है?

- मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है। अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना भी मोटापे का कारण है। कम व्यायाम करना और स्थिर जीवनशैली मोटापे का प्रमुख कारण है। असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापे का कारण बनता है।

सबसे बडा मोटापे के कारण मुख्यतः 

- अधिक भोजन करना, -अनुवांशिक, और 

- अंतःस्रावी ग्रंथियों का प्रभाव होता है।

# क्या चीज खाने से मोटापा बढ़ता है?

फ्राईड भोजन जैसे परांठे, पुरी,कचौड़ी, हलवा, आदि गरिष्ट भोजन खाने से मेद बढता  है।

इंस्टेंट नूडल्स, पास्ता, फ्राइड फूड खाने से वजन बढ़ता है, फिर चाहे आप रोजाना कार्य करते हों. इन चीजों में प्रिजर्वेटिव होते हैं किसी तरह का कोई पौष्टिक तत्व नहीं होता है. इसके अलावा ये चीजें मैदा से बनी होती हैं जिसमें आर्टिफिशयल कलर और टेस्ट डाला होता है.

- मिठाई दूध, दही, मावे की चीचें खाने से, 

- अधिक आराम व सोने से मेदोरोग हो जाता है।


#मोटापा कितने प्रकार का होता है

-निष्क्रियता मोटापा ( Inactivity obesity) :

- भोजन के कारण होने वाला मोटापा:

- एंग्जाइटी ओबेसिटी :

- वीनस ओबेसिटी :

- एथेरोजेनिक मोटापा:

- ग्लूटेन ओबेसिटी :

# मोटापे से होने वाली परेशानियां (Complications of obesity).

* उच्च रक्तचाप (high blood pressure) (हाइपरटेंशन) - 

इससे गंभीर हृदय रोग (ऐसी समस्या जो शरीर के चारों ओर क्त के प्रवाह को प्रभावित करती है) की समस्या बढ़ सकती है

* बांझपन (infertility)

* टाइप 2 डायबिटीज

* कई प्रकार के कैंसर

* हृदय रोग

* आघात (stroke)

* अस्थमा


#मोटापा कैसे कम करें?

पेट की चर्बी

- रोजाना एक कप हल्का गर्म पानी पिएं। लगातार एक माह पीने से आपका कम से कम 2 किलो वजन कम हो जाएगा।

- रोजाना कपालभाति करें।

- चीनी का सेवन बेहद कम कर दें।

- खाने के बाद वज्रासन करें।

- सप्ताह में एक बार व्रत रखें।

- व्रत के समय फलों का सेवन करें।

#तुरंत मोटापा कम कैसे करे?

#मोटापा कम करने की विशिष्ठ चिकित्सा।

- अगर तोंद अधिक बढ गई है तो धतूरे के पत्तों का रस निकाल कर तोंद पर प्रतिदिन लगायें।आवश्यकता अनुसार अन्य भागों पर भी मालिस करें।

- ताड के पत्तों का क्षार और हिंग को चावल के माण्ड मे मिलाकर पीने से मेदो बृध्दि मे लाभ मिलता है।

- पीपल को पीसकर शहद मे मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से मोटापा कम होता है।

- कुलथी दाल प्रतिदिन बनाकर खाने से मोटापा और पथरी को नष्ट करती है।

- 10 नीबूं के रस को पीने मे मिलाकर रोज पीने से साथ मे उपवास करने से मेद रोग मे आराम मिलता है।

-त्रिफला और गिलोय का काढा (गिलोय त्रिफला रस ) पीने से मोटापा दुर होता है।

-त्रिफला क्वाथ मे शहद मिलाकर पीने से मोटापा घट जाता है।

- चावल का मांड रोज पीते रहने से मोटापा नही रहता है।

-पानी को उबालकर कर ठंडा करके फिर उसमे 50 ग्राम शहद मिला कर कुछ दिन पीने से मोटापा भाग जाता है।

- आप मेथी दाना को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं, इससे तेजी से वजन कम करने में हेल्प मिलेगी. वजन घटाने और शरीर का फैट बर्न करने के लिए मेथी की चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है. एक कप पानी में एक चम्मच मेथी दाना, दालचीनी की कुछ टुकड़े, चीनी और अदरक मिलाएं. इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.


#मोटापे मे क्या करें?[पथ्य]

मोटापा होने पर पथ्य:-

चिन्ता, टेंशन, परिश्रम, स्त्री प्रसंग, लंघन (भुखे रहना),उबटन ,धूप में रहना,भ्रमण(घूमना),पुराने धान्य - चावल,जौ, कुलथी, चना , मसूर, मूंग, अरहर,शहद, खील, मठ्ठा (छाछ)बैंगन का भुरता,आदि भोजन मे शामिल जरुर करें।

त्रिफला, लौहभस्म, त्रिकुटा, इलायची, शिलाजीत औषधि रूप मे लें।

समस्त रूखे पदार्थ, पत्तों का साग, गर्म जल, चन्दन का लेप, कच्चा केला,बनाकर खायें।

#मोटापे मे यह न करें [अपथ्य]

मोटापा कम करने के लिए -

जितने कफबर्ध्दक पदार्थ है, चिकने पदार्थ, दूध, दही, मक्खन, धी मे बने भोजन ,पका केला, नारियल, मछली, मांस, न खायें।

सुखदायक बिस्तर पर न सोयें।आलस्य को भगा दें।अधिक स्नान करना,भोजन के बाद पानी पीना, बल बढाने वाले रसायन, मिठाई खाना,इत्र लगना छोड दें।

आपको लेख उपयोगी लगा हो तो कोमेंट मे जरूर बतायें।

धन्यवाद!