Guru Ayurveda

स्वस्थ रहने के लिए आहार करने के नियम. इन हिंदी | लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वस्थ रहने के लिए आहार करने के नियम. इन हिंदी | लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 10 सितंबर 2022

स्वस्थ रहने के लिए आहार करने के नियम. इन हिंदी |

#Healthy life style #स्वास्थ्य #Ayurveda #घरेलू उपाय #tips #DrVirenderMadhan.

स्वस्थ रहने के लिए आहार करने के नियम. इन हिंदी | 



Dr.VirenderMadhan.

#आयुर्वेद के अनुसार आजकल के आहार के नियम. हिंदी मे.

* आयुर्वेद में भोजन और दैनिक जीवन में खान-पान को लेकर बहुत से ऐसे नियम है, अगर उनको अपने जीवन में उपयोग करे तो कभी भी बीमारी नही आयेगी, और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। 

अब जानते है आजकल के जीवन के लिए आयुर्वेदिक आहार नियम:-

# आयुर्वेद के अनुसार भोजन के नियम:– 

दूसरा नियम

तीसरा नियम

चौथा नियम

पांचवां नियम

छठा नियम

सातवाँ नियम

आठवाँ नियम


1-आहार का पहला नियम:-

The first rule of diet:-

भोजन के बाद कोई भी फल न लें।

- भोजन करने के तुरंत बाद कोई भी फल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी बढ़ जाती है कुपच होता है और गैस की शिकायत हो सकती हैं

2- आहार का दूसरा नियम:-

* भोजन के तुरंत बाद चाय या कोफी है हनिकारक।

-  कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद चाय अथवा कॉफी पीने की आदत होती हैं। भोजन के बाद चाय कॉफी पीने सेे पेट में एसिडिटी बढ़ती है और खाना हजम होने में दिक्कत आती है।

3- आहार का तीसरा नियम:-

- खाने के बाद स्नान वर्जित है

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद नहाने की आदत होती हैं। खाने के तुरंत बाद नहाने के कारण जठराग्नि मंद हो जाती है पेट ठंडा हो जाता है इस कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती हैं। भोजन फिर पचता नही सडता है।

4-आहार का चौथा नियम:-

भोजन करने के बाद धूम्रपान करना चाहिए। अगर आप खाना खाने के बाद धूम्रपान करते हैं निकोटिन की मात्रा आहार को दूषित कर बहुत सी बीमरियों का कारण बन जाता है साथ ही कैंसर होने का खतरा भी 50 फीसदी से अधिक हो जाता है। 

5- आहार का पांचवां नियम-

चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ, तले खाद्य पदार्थ, मक्खन, मेवा तथा मिठाई खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी हो जाने की संभावना होती है जबकि गरम खाना, खीरा, ककड़ी तरबूज, खरबूजा, मूली व मकई खाने के तुरंत बाद पानी पीने से दोष कुपित हो जाते हैं अधिकतर कफ,जुकाम, गले के रोग हो जाते है। 

6- आहार का छठा नियम

भोजन के साथ पानी ,ठंडा पानी न पीयें।

 आजकल खाने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी या शीतल पेय पीने का प्रचलन है। भोजन के तुरंत बाद पानी या शीतल पेय पीना पेट की कई बीमारियों को जन्म देता है। इससे जाठराग्नि शांत हो जाती है और आहार का पाचन ठीक से नहीं होता हैं। अगर बहुत जरूरी हो तो  खाना खाते समय हल्का गुनगुना पानी ले सकते है।

#7- आहार का सातवाँ नियम:-

भोजन करने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। सोते समय पाचन क्रिया मंद होने से कुपच होता है तथा अनेक बीमारियों की सम्भावना बढ जाती है।

#8- आहार का आठवाँ नियम:-

दोपहर को खाना खाने के बाद भी 20 मिनट के लिए बाईं और लेट सकते हैं और अगर शरीर मे आलस्य ज्यादा है तो आधा घण्टा आराम कर लें। वहीं रात को खाना खाने के बाद बाहर सैर करने जाएं (कम से कम 500 कदम ) और रात को खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही सोएं। 

नियमों का पालन करें उत्तम जीवन जीयें।

धन्यवाद