Guru Ayurveda

हृदय सुरक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हृदय सुरक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 मार्च 2022

#हृदय सुरक्षा के प्रश्न-उत्तर।in hindi.

 #हृदयरोग #घरेलूउपाय #Ayurvedictreatment,

#हृदय सुरक्षा के प्रश्न-उत्तर।in hindi.

Dr.Virender Madhan.

प्रश्‍न:  सामान्‍य व्‍यक्‍ति के लिए अपने हृदय की सुरक्षा के लिए क्‍या उपाय हैं?

उत्‍तर : 

* धूम्रपान न करें ,

* वर्क-आउट/व्यायाम करें ,

* स्वस्थ-आहार ग्रहण करें।

* ऐल्कोहॉल का सेवन न करें ,

* तनाव कम करें' 

*रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल की निगरानी करना'

*अपने वजन को नियन्त्रित रखें ,

प्रश्‍न : क्‍या नॉनवेज फूड (मछली) हृदय के लिए अच्‍छा है?

उत्‍तर: नहीं

प्रश्‍न : क्‍या हृदय रोग वंशानुगत होते हैं?

उत्‍तर: जी हां,हो सकता है।

प्रश्‍न : हृदय पर तनाव क्यों

बढ़ जाता है? क्‍या उपाय करना चाहिए?

उत्‍तर: अपने विचारों को बदलें। जीवन में स‍ब कुछ आपके अनुसार होगा ऐसा न सोचें। कर्म करते जाये बस फल ईश्वर के ऊपर छोड दें।

प्रश्‍न : क्‍या कम ब्‍लडप्रेशर वाले लोग हृदय संबंधी रोगों से ग्रसित हो सकते हैं?

उत्‍तर: बेहद ही कम।

प्रश्‍न : क्‍या कोलेस्‍ट्रोल कम आयु मे भी संचित होना शुरु हो जाता है 

उत्‍तर: कोलेस्‍ट्रोल का स्‍तर बचपन से ही बढ़ना शुरु हो जाता है।

और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें-

https://youtu.be/oFPpgu02Gng

प्रश्‍न : खानपान की अनियमित आदतें किस तरह आपके हृदय को प्रभावित कर सकती हैं ?

उत्‍तर: खानपान की आदतें अनियमित होने के दौरान आप जंक फूड खाते हैं जिससे आपका पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है। और अधिक कोलेस्‍ट्रोल संचित करता है।


प्रश्‍न :  क्या बिना दवा के मैं कोलेस्‍ट्रोल को कैसे नियमित रख सकता हूं?

उत्‍तर: खानपान की आदतों को नियमित करें, टहलें और अखरोट का सेवन करें।

अर्जुन की छाल का काढा भी सहायक हो सकता है।


प्रश्‍न : हृदय के लिए सबसे अच्‍छा और सबसे नुकसानदेह भोजन क्‍या है?

उत्‍तर: फल और सब्‍जियां सबसे बेहतर हैं और तेल सबसे अधिक नुकसानदेह है।

प्रश्‍न : हार्ट अटैक आने पर सबसे पहले क्‍या कदम उठाए जाएं?

उत्‍तर: व्‍यक्‍ति को लेटने में सहायता करें, रोगी में मुंह में कोई एस्‍प्रिन टेबलेट रखें या कोई सोब्रिट्रेट गोली दें (यदि उपलब्‍ध हो), और जल्‍द से जल्‍द उसे किसी कोरोनरी केयर यूनिट में ले जाएं, क्‍योंकि पहले एक घंटे में ही हार्ट अटैक की अधिकतम रोकथाम संबंधी उपाय किए जाते हैं।

प्रश्‍न : युवाओं में तेज़ी से बढ़ती हृदय समस्‍याओं का कारण क्‍या है? 

उत्‍तर: बढ़ते तनाव ने इस समस्‍या को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा गतिहीन जीवनशैली, धूम्रपान, जंक फूड और व्‍यायाम की कमी इस समस्‍या को बढ़ावा देते हैं। भारतीयों में हृदय रोगों का खतरा यूरोप या अमेरिका की तुलना में तीन गुना अधिक होता है।

प्रश्‍न : क्‍या कॉफी/चाय के अधिक सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है?

उत्‍तर : नहीं।

प्रश्‍न: जंक फूड की परिभाषा आप क्‍या देंगे?

उत्‍तर : तला भोजन जैसे केंटकी, मैकडॉनल्‍ड, समोसे और यहां तक कि मसाला डोसा।

प्रश्‍न: कभी-कभी व्‍यस्‍त दिनचर्या के कारण हमें व्‍यायाम का समय नहीं मिल पाता है, तो क्‍या रोज़ाना के काम-काज के दौरान टहलना, सीढि़यों पर चढ़ना आदि क्‍या व्‍यायाम का विकल्‍प बन सकता है?

उत्‍तर : बेशक। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से बचने और बार-बार घूमने या टहलने से भी आपके हृदय को खतरे से बचाया जा सकता है।

प्रश्‍न: क्‍या हृदय समस्‍याओं और ब्‍लड शुगर में कोई संबंध है?

उत्‍तर: जी हां। अधिक डायबिटीज़ से पीडि़त व्‍यक्‍ति को हृदय समस्‍याओं का अधिक खतरा होता है।

प्रश्न:-हृदय को मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताये?

- अलसी हार्ट के लिए फायदेमंद। सेब का जूस और आंवला से हार्ट मजबूत होता है। बादाम खाने से हार्ट मजबूत होता है। जामुन, सेब का सिरका भी फायदेमंद है।

बीन्स, मटर, चना, दाल, जामुन, ब्रोकोली

, चिया और अलसी के बीज,नट्स, टमाटर,हरी पत्तेदार सब्जियां खुब खायें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें-

https://youtu.be/oFPpgu02Gng

आपको लेख उपयोगी लगा तो कोमेंट मे जरूर लिखें।

धन्यवाद!