Guru Ayurveda

Eat 6 meals to lower cholesterol|खायें 7 चीचें भोजन में बाहर आयेगा बैड कोलेस्ट्रॉल।in hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Eat 6 meals to lower cholesterol|खायें 7 चीचें भोजन में बाहर आयेगा बैड कोलेस्ट्रॉल।in hindi. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 मई 2022

Eat 6 meals to lower cholesterol|खायें 7 चीचें भोजन में बाहर आयेगा बैड कोलेस्ट्रॉल।in hindi.

 Eat 6 meals to lower cholesterol|खायें 7 चीचें भोजन में बाहर आयेगा बैड कोलेस्ट्रॉल।in hindi.



#बैड कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें?

By:- Dr.Virender Madhan.

- सात्विक,नियमित और संतुलित खानपान ही आपको इन बीमारियों से बचा भी सकता है। तो अपने कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए सही आहार अपनाना बेहद जरूरी है। आप स्वस्थ भोजन करके और जीवनशैली में बदलाव करके अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल लेवल बढ़ने से खून की नसें या धमनियां बंद हो सकती हैं, जिससे हृदय रोग, दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कई दवाएं मौजूद हैं लेकिन आप पेड पौधों से मिलने वाली डाइट लेकर शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

#कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने के कारण?

 आजकल बहुत से लोग इससे पीड़ित रहते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल के रोगों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। आमतौर पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण है ।

- खराब खान-पान इसका सबसे बड़ा कारण है।

- अन्हेल्दी और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन करना।

- चीनी, मैदा, कोल्ड ड्रिंक्स और तेल से बनी चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। जिससे हृदय रोग, दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

मांस, अंडे और डेयरी उत्पादों जैसे उच्च वसा वाले पशु खाद्य पदार्थों की अधिक मात्रा लेने से आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, सब्जियों, फलों, बीन्स और जई जैसे खाद्य पदार्थों में बहुत सारे फाइबर होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।


#कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? 

 आप वनस्पति फल सब्जियों डाइट लेकर शरीर में गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट नहीं होता है, जबकि घुलनशील फाइबर भारी मात्रा में होते हैं। पौधों से मिलने वाली चीजें जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज खराब कोलेस्ट्रॉल को 5-10% तक कम कर सकती हैं।

#कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फल?

साइट्रस फल: साइट्रस फलों का सेवन भी आपको फायदा पहुंचाएगा. संतरा और नींबू खा सकते हैं. इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी.

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में दिक्कत आ रही है तो कुछ खास फलों को डाइट में शामिल करें.

सेब को डाइट में शामिल करें.

अंगूर भी खा सकते हैं.

एवोकाडो खाना भी फायदेमंद होगा.

सेब, जामुन और खट्टे फल जैसे संतरे और नींबू में पेक्टिन नामक एक प्रकार का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अतिरिक्त, फल आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत हैं।

#कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले साबुत अनाज खाएं

अंकुरित आनाज आपके भोजन मे होना चाहिये।

आजकल बहुत से लोग साबुत अनाज का सेवन कम करते हैं। इसके सेवन से रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करके एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। ब्राउन राइस, मूसली और क्विनोआ ऐसी अद्भुत चीजें हैं, जिन्हें आप रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।

#कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली सब्जियां

शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना सबसे शानदार तरीका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ अन्य खराब तत्वों को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं। बैंगन और भिंडी में घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं।

ज्यादातर फल और सब्जियां कुछ प्रकार के फाइबर से भरपूर होती हैं। यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल को आंतों से रक्त प्रवाह में अवशोषित होने से रोकने में मदद करता है। दालें, मटर, मसूर , सेम में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है। शकरकंद, भिंडी, ब्रोकोली,सेब और स्ट्रॉबेरी भी अच्छे विकल्प हैं।

#कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं- सोयाबीन

- प्रतिदिन 25 ग्राम सोया प्रोटीन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। 

-आप अपने स्किम्ड दूध को सोया मिल्क के साथ बदल सकते हैं। इसके अलावा आप सोयाबीन की सब्जी बना सकते हैं।

#कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला फूड-ओट्स

- ओट्स में बीटा-ग्लूकेन्स पाया जाता है। यह विशेष प्रकार का फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बहुत कारगर होता है। आप सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाते समय नमक और चीनी का कम इस्तेमाल करें।

#कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दाल खाएं

 दाल न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। नियमित रूप से दाल खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। दालों में फैट कम और फाइबर और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

#कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है?

हर सुबह लहसुन की एक कली को गुनगुने पानी से लेते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित किया जा सकता है.

- लहसुन को शहद के साथ मिलाकर खाएं तो भी ये बहुत फायदेमंद होता है. ये ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है साथ ही दिल की धमनियों में जमी पड़ी वसा को खत्म करने में भी ये मदद करता है.

#कोलेस्ट्रॉल में क्या न खाए?

- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मीट, चिकन और अंडे के पीले हिस्से का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा तले हुए खाद्य पदार्थ भी न खाएं, क्योंकि ये हर प्रकार से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही होते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, जिससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी।

धन्यवाद!


डिस्क्लेमर:  ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।