Guru Ayurveda

रविवार, 25 दिसंबर 2022

शाक (साग)खाने के नुकसान.in hindi.


 शाक (साग)खाने के नुकसान.in hindi.

(भावप्रकाश के अनुसार)

Dr.Virender Madhan.

शाक 6प्रकार का होता है।

पत्र, पुष्प,फल,नाल,कंद,ये 6शाक होते है।यह क्रमशः उत्तरोत्तर भारी होते है अर्थात पत्तों से भारी फुल ,फुलों से भारी फल, फलों से भारी नाल,नालों से भारी कंद होते है।

गुण:-

शाक प्रायः सभी विष्टभी और भारी होते है।रूखे, बहुत मल लाने वाले, अपानवायु तथा मल निकालने वाले होते है।



सभी शाक

शरीर की हड्डियों का भेदन करते है।नेत्रों की रोशनी का नाश करते है तथा वर्ण,रक्त व शुक्र का नाश करते है।

बुद्धि नाश,बालों को पकाने वाले तथा स्मृति नाश करने वाले होते है।ऐसा द्रव्य गुण जानने वाले विद्वानो ने कहा है।



सब प्रकार के शाको मे रोगों का निवास रहता है।और रोग शरीर का नाश करते है अतः बुद्धिमान व्यक्ति को शाक खाना छोड़ देना चाहिए।यही दोष अम्ल पदार्थों मे होने से ये भी वर्जित है।

जिन शाकों मे काष्ठौज अधिक होता है वह अधिक मल लाने वाले होते है।

क्षारीय भाग होने से प्रमेहादि उत्पन्न हो जाते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें