Guru Ayurveda

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

लहसुन,हल्दी वाला दुध?दुध मे लहसुन हल्दी पकाकर लेने से क्या होता है?In hindi.


 लहसुन,हल्दी वाला दुध?दुध मे लहसुन हल्दी पकाकर लेने से क्या होता है?In hindi.

Dr.Virender Madhan.

#सर्दी व बरसात मे लिया जाने वाला लहसुन,हल्दी वाला दुध?

>>लहसुन का दूध बनाने का तरीका- 

सबसे पहले लहसुन की कलियों का छिलका उतार लें फिर थोड़ा कुट लें या छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद दूध को उबालने रखें. इसके बाद इसमें कटे हुए या कुट हुए लहसुन के टुकड़े डाल दें इसके बाद 8-10 मिनट तक उबाल लें. उबालते समय इसमें हल्दी डाल लें।

#लहसुन को दूध में उबालकर पीने से क्या होता है?

- इससे कब्ज और सूजन जैसी कई समस्याएं दूर होती है।   

 - लहसुन का दूध वात रोगो को ठीक करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। 

-यह मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है, 

- बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है।



#लहसुन खाने से मर्दाना ताकत बढ़ती है क्या?

लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह पुरुषों की सेक्स लाइफ में सुधार करता है और उनकी मर्दाना ताकत को भी बढ़ाता है। 

#लहसुन वाला दूध कब पीना चाहिए?

- लहसुन का दूध आयुर्वेद में कटिस्नायुशूल, पेट फूलना, कब्ज, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, पुराने और बार-बार होने वाले बुखार आदि जैसी कई स्थितियों के लिए एक बहुत ही प्रभावी उपाय है। 

यह रक्त को पतला रखता है।

इसमें घुलनशील और वसा में घुलनशील दोनों सक्रिय तत्व होते हैं। 

#रात में लहसुन खाने के मिलेंगे ये फायदे

- हड्डियों के विकास के लिए भी यह काफी फायदेमंद है

- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के लिए भी रात के समय लहसुन खाया जाता है. 

- वजन कम करने में भी यह काफी उपयोगी होता है. 

- जिन लोगों सर्दी जुकाम और बुखार है तो वह इसका उपयोग कर सकते हैं. 

-जोडो के दर्द को कम करता है।

#क्या लहसुन एसिडिटी और गैस के लिए अच्छा है?

लहसुन को कच्चा खाने के बजाय दुध मे पके हुए लहसुन लेने से  एसिड रिफ्लक्स जैसे पाचन संबंधी दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है।

#लहसुन कौन सी बीमारी में काम आता है?

– कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। 

– इसका सबसे बड़ा फायदा जुकाम की बीमारी में मिलता है।

– यह जुकाम और फ्लू को दूर करती है और लिवर को डिटॉक्स करके इम्यूनिटी बढ़ाती है। 

–अदरक, लहसुन और हल्दी के चाय का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकलते हैं और बीमारियों से बचाव होता है।

कुछ लोग लहसुन की गंध को पसंद नहीं करते है।

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें