Guru Ayurveda

रविवार, 14 नवंबर 2021

#Exercise व्यायाम क्यो नहीं करें?In hindi.

 #What is exercise ?

#व्यायाम क्या है?



By:- Dr.Virender Madhan


- जिस कर्म मे शरीर के कर्म के सार मन का योग हो उस व्यायाम कहते है।

 - व्यायाम वह गतिविधि है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य को भी बढाती है। मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, हृदय प्रणाली को सुदृढ़ बनाता है, या वजन घटाने के लिए जो कर्म किया जाता है वही व्यायाम कहलाता है।

#व्यायाम के प्रकार:-

खेलना, दौडना, कूदना, डंडबैठक लगना आदि व्यायाम के रूप होते है।

#व्यायाम के क्या लाभ है ?

- व्यायाम करने से शारिरिक शक्ति बढती है।

- जठराग्नि ,पाचकाग्नि बढती है।

- व्यायाम से मोटापा कम होता है।

- मांसपेशियां मजबूत होती है।

- क्लेश सहने की शक्ति बढती है।

 #किसको व्यायाम नही करना चाहिए?

-वातज व पित्तज रोगों से पीडित रोगी को
-अजीर्ण रोग से ग्रस्त व्यक्ति को व्यायाम नही करना चाहिए।
-वृध्द (सत्तर वर्ष से अधिक व्यक्ति) को व्यायाम नही करना चाहिए।
- ६ साल से छोटे बच्चों को भी व्यायाम नही करना चाहिए ।

* अर्ध्दबल से अधिक व्यायाम कभी नही करना चाहिए।
* व्यायाम के बाद सभी अंगों को मसलना चाहिए।

#अधिक व्यायाम से क्या हानि हो सकती है?

-राजयक्ष्मा
- तमक श्वास
- रक्तपित्त 
-श्रम (थकान)
-क्लेम,
- कास
-ज्वर
छर्दि आदि रोग अतिव्यायाम से हो जाते है।

जो व्यक्ति अचानक व्यायाम छोड देता है उन्हें वृध्दावस्था मे आमवात , उरुस्तम्भ ,अर्श (बवासीर) अण्डकोष बृध्दि हो जाती है।

[Dr_virender_madhan]



बुधवार, 10 नवंबर 2021

#नाक का मस्सा [नेजल पोलिपस]in hindi.

 #क्या है नेजल पोलिप [Nasal polipus]



By:- <#Dr_Virender_Madhan.

नाक व साइनस की श्लेष्मा फूलकर रसौली की तरह गांठ बन जाती है जिसमें द्रव्य बढऩे पर यह फूलने लगती है। ऐसा नाक के एक या दोनों तरफ हो सकता है, 

नाक के भीतर नेजल पैसेज या साइनस में कोमल, बिना दर्द वाली, गैर कैंसर वाली गांठ को नेजल पॉलिप्स कहा जाता है। अस्थमा, इंफेक्शन के दोबारा होने, एलर्जी, दवा के प्रति संवेदनशीलता या कुछ इम्यून सिस्टम की बीमारियों की वजह से नेजल पॉलिप्स (मस्सा)होती है।

नाक में मस्सा (Nasal polyps) होना किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकता है। नाक में मस्सा होने के कारण कुछ लोगों को सिरदर्द होता है या उन्हें गंध आना कम हो जाता है। वहीं कुछ लोगों को कुछ महसूस ही नहीं होता है। 

कारण :- इस रोग का प्रमुख कारण वातादि दोषो के विकृत होने से,लगातार जुकाम रहने से अर्श बन जाता है।


लक्षण

- नाक बन्द होना।

- छिंकें आना।

- नाक बहते रहना।

- सिर दर्द रहना।

- सांस लेने मे परेशानी होना

- सांस मे दुर्गंध आना पोलिपस के लक्षण है।


#आयुर्वेदिक चिकित्सा -

*लक्ष्मीविलासरस - १ से २ गोली दिन में ३बार लें।

*अग्निकुमार रस - १-२ गोली दिन में ३बार लें।

* आन्नदभैरव रस १-२ गोली दिन में २-३ बार लें।


*हरितिकी पाक-

-----------–---

गोक्षुर चूर्ण 500 ग्राम

गुड 20 कि०

हरितिकी 12 कि०

सोठं 748 ग्राम.

इनका गुडपाक कर के रख ले 6 से 10 ग्राम. प्रतिदिन खाये।


* नस्य-

- षडबिन्दू तैल या

- अणु तैल को नाक मे १-३ बूंद दिन में दो या तीन बार डाले।

 - त्रिकटु चूर्ण का कषाय बनाकर 3-4 बूंद नाक मे डालें।

- बादाम रोगन की 2-3 बूंदें नाक मे डालने से आराम मिलता है।


<< घरेलू ईलाज-

- सबसे पहले रोग को उत्पन्न करने वाले कारणों को दूर करें। कफवर्द्धक, मधुर, शीतल, पचने में भारी पदार्थ न खाएं। दिन में सोने, ठंडी हवा का झोंका सीधे शरीर पर आने देने आदि से दूर रहें। पचने में हल्का, गर्म और रूखा आहार लें। सौंठ, तुलसी, अदरक, बैंगन, दूध, तोरई, हल्दी, मेथी दाना, लहसुन, प्याज आदि सेवनीय चीजें हैं। सोंठ के एक चम्मच को चार कप पानी में पका कर बनाया गया काढ़ा दिन में 3 -4 बार पीना लाभदायक है

< 5 बादाम 5 काली मिर्च रोज चबाकर खाएं या पेस्ट बनाकर शहद से मिलाकर खायें ।

गुरु आयुर्वेदिक चाय [ हर्बल टी ] रोज पीयें।

#पोलिपस है तो जीवनशैली कैसी हो?

* कभी सर्द गर्म न होने दे ठंड से गर्म और गर्म से ठंड मे यकायक न जाये।

* ठंडा चिल्ड , फ्रिज का ठंडा, कोल्डड्रिंक, आदि से बचे।

* दिन मे सोने से बचे।

ठंड मे सिर को ढककर रखें।

* विषेशकर बदलते मौसम मे सावधान रहें।

* कफ बर्द्धक आहार जैसे दही आदि न ले।

*प्रतिदिन शरीर की मालिस करें।

#Dr_Virender_Madhan.



मंगलवार, 9 नवंबर 2021

नजला|छिंकें|जुकाम|प्रतिश्याय है तो क्या करोगे?

 

#नजला,। एलर्जी,। प्रतिश्याम (छिंके आना), ।नाक बंद होना, ।नाशास्त्राव.

#Dr_Virender_Madhan

जुकाम को नजला (Rhinitis या Nasopharyngitis) भी कहते हैं। यह श्वसन तंत्र का संक्रमण के कारण होने वाला रोग है। इसमें व्यक्ति की नाक प्रभावित होती है। सामान्य जुकाम वायरस के संक्रमण के कारण होता है।

अधिक छिंकें आने से कष्ट होता है। अधिक संक्रमण से किसी भी सुगंध या दुर्गंध से भी छिंकें शुरू हो जाती है।कई बार धूल या बाल के नाक मे जाने से छिंकें आती है।

*प्रतिश्याम रोग का निदान व सम्प्राप्ति -

सन्धारणाजीर्वर जोडति भाष्य क्रे द्यर्तुवैषम्यशिरोऽपितापैः।

प्रजागरातिस्वपनाम्बुशीतैरवश्यया मैथुनबाष्पधूमैः।।

संस्व्यादोषे शिरणि प्रवृद्धौ वायुः प्रतिश्याममुदीरयेतु।।

अर्थात:-

मल-मूत्र एवं छींक आदि के वेगों को रोकने से, अजीर्ण होने से, धूल के नाक में जाने से, अधिक बोलने से, अधिक क्रोध करने से, ऋतुओं की विषमता से, शिरःशुल होने से, रात्री जागरण से, अधिक सोने से, ठन्डे जल का उपयोग करने से, ओस के प्रभाव से,अधिक आँसु गिराने से और धुआँ लगने से जब शिर में कफ अधिक संचित हो जाता है तब बढ़कर प्रतिश्याम रोग को उत्पन्न होता हैं।

*प्रतिश्याय के दोषानुसार लक्षण ।

वातज प्रतिश्याम का लक्षण -

वात के कारण होने वाले प्रतिश्याम में नाक में दर्द और सुई चुभाने जैसी पीड़ा, छींक आना, पानी जैसा नाक से स्त्राव होना, शिरःशूल और स्वरभेद होना।


पित्तज प्रतिश्याय का लक्षण -

पित्तज प्रतिश्याय में नासिका का अग्रभाग पक जाता है, ज्वर होता है, मुख सुखता है, प्यास लती है और गरम-गरम पीला द्रव निकलाता हैं।


कफज प्रतिश्याय का लक्षण -

कफज प्रतिश्याय में कास, भोजन में अरूची, गाढे कफ का स्त्रावल होना और नाक में खुजली होना।


सन्निपातजं प्रतिश्याय के लक्षण -

त्रिदोषज प्रतिश्याय या पीनस में तीनों दोषों के जो लक्षण कहे गये हैं, वे सब होते है और इसमें तीव्र पीड़ा होती हैं।


दुष्ट प्रतिश्याम और उसके उपद्रव -

जब प्रतिश्याम रोग की ठीक समय पर उचित चिकित्सा नहीं की जाती है और आहितकर आहार किया जाता है, तब वह उपेक्षित हुआ प्रतिश्याय का रूप धारण कर लेता हैं। उसके बाद उपद्रवस्वरूप अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते है। जैसे-छिंके आना, नाक का सुख जाना, प्रतिनाह (नाक का बंद हो जाना), नाक से बहुत पानी निकलते रहना, नाक से सड़न जैसी दुर्गन्ध आना, अपीनस होना (सदैव सर्दी जुकाम बना रहना) नाक का पकना, नाक में सुजन आना, नाक में ग्रन्थि बनना, नाक में पूय जमा होना, नाक से रक्त आना, नाक में छोटी फुन्सियाँ होना, शिर, कान और आँख के रोगों का होना, शिर के बालों का झड़ना (खालित्य), पालित्य(शिर के बालों का सफेद होना, प्यास लगना, दम फूलाना, खाँसी आना, ज्वर होना, रक्तपित्त रोग होना, स्वर भेद होना और राज्यक्षमा होना-ये उपद्रव होते हैं।


दृष्ट प्रतिश्याम के प्रकार -

1. यवथू 2. नाशाशोथ 3. प्रतिनाह 4. परिस्ताव 5. पूतिनस्य 6. अपीनस्य 7. नाशापक 8. नाशाशोथ 9. नाशार्बुद 10. पूयरस 11. अंरूषिका 12. दीप्त


#पुराना जुकाम और नजला के लक्षण

 - बार बार छीके आना । 

 - नाक में से पानी बहना , नाक बंद रहना , नाक में मास बढ़ना 

- गले में रेशा रहना । 

 - सर दर्द रहना । 

 - गला भी खराब हो जाता है और एक - दो दिन तक लगातार नाक से निकलने वाले बलगम गले के नीचे उतर कर कफ बन जाता है जो खांसी का कारण बनता है ।

#आयुर्वेदिक चिकित्सा कैसे करें?

* बेनसीप सीरप (गुरु फार्मास्युटिकल) या

*बेनकफ सीरप - 1से 2 चम्मच दिन में 2-3 बार लें।

*लक्ष्मी विलासरस नारदीय 1से 2 दिन में 3बार ले।

* संजीवनी वटी 1-2 गोली दिन में 2-3 बार लें।

*गोदंती मिश्रण का प्रयोग करें।

* रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करे। ... 

* दूध में हल्दी और शिलाजीत डालकर रोजाना पिएं।

* गुरु आयुर्वेदिक चाय पीयें।


#घरेलू ईलाज क्या है ?

- सबसे पहले रोग को उत्पन्न करने वाले कारणों को दूर करें। कफवर्द्धक, मधुर, शीतल, पचने में भारी पदार्थ न खाएं। दिन में सोने, ठंडी हवा का झोंका सीधे शरीर पर आने देने आदि से दूर रहें। पचने में हल्का, गर्म और रूखा आहार लें। सौंठ, तुलसी, अदरक, बैंगन, दूध, तोरई, हल्दी, मेथी दाना, लहसुन, प्याज आदि सेवनीय चीजें हैं। सोंठ के एक चम्मच को चार कप पानी में पका कर बनाया गया काढ़ा दिन में 3 -4 बार पीना लाभदायक है।

- सामावस्था में लंघन कराये,

- सहने योग्य अधिकतम उष्ण जल अधिकतम मात्रा में बारम्बार पिलायें। 

- अधिकतम उष्ण जल का सेवन करें। 

- अदरक का सेवन करें। -

- सिर की पीड़ा में दालचीनी व लंवण में से किसी एक का या दोनों का लेप करें। 

-पक्व प्रतिश्याय में छींक लाये।  - सिर पर तेल रखें। 

- पसीना लाये। 

- कटु पदार्थ आदि, सोंठ, हिंगु आदि से युक्त लघु भोजन करें।

- सुखे चने व कलौंजी को रगड कर कपडें मे बांधकर बार बार सुंघाने से.आराम मिलता है।

- सुहागे को तवे पर फुला कर चूर्ण बना लें। नजला-जुकाम होने पर गर्म पानी के साथ दिन में तीन बार लेने से पहले ही दिन, या ज्यादा से ज्यादा तीन दिनों में जुकाम ठीक हो जाएगा।

- काली मिर्च और बताशे पाव भर जल में पकावें। चौथाई रहने पर इसे गरमागरम पी लें। प्रातः खाली पेट और रात को सोते समय तीन दिन उपयोग करें। नजला-जुकाम से राहत मिलेगी।

- 5 ग्राम अदरक के रस में 5 ग्राम तुलसी का रस मिला कर 10 ग्राम शहद से लें।

- काली मिर्च को दूध में पका कर सुबह-शाम पीएं।

 अमरूद के पत्ते चाय की तरह उबाल कर पीएं।

- षडबिंदु तेल की 4-4 बूंदे दोनों नथुनों में टपकाने से शीघ्र ही सिर के विकार नष्ट हो जाते हैं।

- गर्म दूध के साथ सौंठ का चूर्ण सुबह-शाम सेवन करें।

- दिन में 2 बार अनार, या संतरे के छिलकों को उबाल कर उसका काढ़ा पीने से जुकाम ठीक हो जाता है।

- चूने के पानी में गुड़ घोल कर पीने से जुकाम ठीक हो जाता है।

- दो ग्राम मुलहठी चूर्ण को शहद के साथ दिन में 3 बार चाटने से जुकाम ठीक होता है।

#नजले मे जीवनशैली कैसी हो?

* कभी सर्द गर्म न होने दे ठंड से गर्म और गर्म से ठंड मे यकायक न जाये।

* ठंडा चिल्ड , फ्रिज का ठंडा, कोल्डड्रिंक, आदि से बचे।

* दिन मे सोने से बचे।

ठंड मे सिर को ढककर रखें।

* विषेशकर बदलते मौसम मे सावधान रहें।

* कफ बर्द्धक आहार जैसे दही आदि न ले।

*प्रतिदिन शरीर की मालिस करें।

<डा०वीरेंद्र मढान>


गुरुवार, 4 नवंबर 2021

भुलने का रोग [ मेमोरी लोस ] है तो क्या करें ?

 #भुलने का रोग[अल्जाइमर रोग]



#DrVirender Madhan.

(Alzheimer's Disease) 'भूलने का रोग' है। इसका नाम अलोइस अल्जाइमर पर रखा गया है,


#याददाश्त[मेमोरी]क्या है ?

घटनाओं को संचित करना व जरूरत पड़ने पर वापस याद करके उपर्युक्त घटनाओं का वर्णन करना याददाश्त कहलाता है। 

#मेमोरी कम क्यों हो जाती है?

यह वृद्धावस्था में होने वाला रोग है।

जब तनाव की समस्या जो धीरे-धीरे अवसाद का रूप ले लेती है। उदासीनता महसूस होना, अकेलेपन का अहसास या समाज से दूरी बना लेना, रोजमर्रा के बर्ताव में बदलाव, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना या शक की भावना का बढऩा प्रमुख है। इसके अलावा बढ़ती उम्र भी कारण है जिसके साथ व्यक्तिमें आक्रोश बढ़ जाता है।

लेकिन युवावस्था में याददाश्त की कमी के कई अन्य कारण सामने आते हैं-

1  कई बार दुर्घटना में सिर में चोट आने से व्यक्ति को मिर्गी की समस्या हो जाती है। और   याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

2- चिकित्सा: कई दवाएँ जैसे अवसादरोधी दवाएँ (एंटीडिप्रेससेंट), एंटीहिसटामाइंस, स्ट्रेस निवारक दवाएँ, मांसपेशियों को ढीला करने वाली दवाएँ, ट्रांक्विलाइज़ेर्स, नींद की गोलियाँ, और सर्जरी के बाद दी जाने वाली दर्द की दवाएँ याददाश्त कमज़ोर कर सकती है। 

3- शिक्षा का बढ़ता बोझ 

-जिसके कारण न्यूरोन्स को नुकसान पहुंचना शुरू हो जाता है। कई बार ऐसी परीक्षाओं में विफलता के कारण और मस्तिष्क की निष्क्रियता के चलते याददाश्त की कमीहो जाती है।

4- नशे की लत -शराब या सिगरेट से धीरे-धीरे मस्तिष्क में डोपामाइन नामक न्यूरोट्रांसमीटर का स्त्राव कम होने लगता है। इसकी कमी से याददाश्त कमजोर होने लगती है।

5-मोबाइल का प्रयोग -

कम्प्यूटर व मोबाइल का अधिक प्रयोग भी इसकी एक वजह है 

6-खानपान के कारण -

आधुनिक युवावर्ग फास्ट-जंक फूड व अधिक वसायुक्तखाना पसंद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन की कमी पाई जाती है। 

#अल्जाइमर के जोखिम को कम करने के लिए क्या करें?

1. उचित वजन बनाए रखें. 

2. सोच समझ कर खाएं. विटामिन युक्त सब्जियों और फलों पर जोर दें. 

3. साबुत अनाज, मछली, लीन पोल्ट्री, टोफू और सेम व अन्य फलियां जैसे प्रोटीन स्रोतों से मिली स्वस्थ वसा पर ध्यान दें.

4. मिठाई, सोडा, सफेद ब्रेड या सफेद चावल, अस्वास्थ्यकर वसा, तले और फास्ट फूड, नासमझीपूर्ण स्नैकिंग जैसी अनावश्यक कैलोरी कम करें. 5-नियमित रूप से व्यायाम करें.तेज चलने के लिए हर सप्ताह ढाई से 5 घंटे का लक्ष्य रखें, जॉगिंग जैसे व्यायाम करने की कोशिश करें.


#मेमोरी लॉस के अलावा अल्जाइनर के और लक्षण क्या है?

1. आंखें कमज़ोर होना.

2. मूड में बहुत जल्द बदलाव आना.

3. रोज़ाना की अपनी मनोरंजक चीज़ों में मन ना लगना.

4. सोशल कामों में भी मन ना लगना,  बाहर हो रही चीज़ों से कटना.

5. चीज़ों को जज ना कर पाना. 

#आप भुलते है तो क्या करें?

#आयुर्वेदिक चिकित्सा :-

*तिल का तेल का नस्य:-

-आयुर्वेद में तिल के तेल का प्रयोग याददाश्त बढ़ाने में उपयोगी है। तिल के तेल को गुनगुना गर्म कर उसकी 3-3 बूंदें अपने नाक के दोनों नथुनों में डाल सकते हैं। 

- सिर व पैरों के तलवों की मालिश के अलावा तेल को भोजन में भी प्रयोग कर सकते हैं।

*अश्वगंधा

अश्वगंधा ऐसी जड़ीबूटी है जो रोग को बढऩे से रोकती है। इसका काम दिमाग को मजबूत करना है।मानसिक कार्यक्षमता बढ़ाते हैं।

* हल्दी व बादाम

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्त्व अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकीभर इसे लेने से दिमाग को ताकत मिलती है। 

* गाजर खाएं

इसमें मौजूद विटामिन-ए से याददाश्त पर हुआ नकारात्मक प्रभाव कम होता है। इसे सब्जी के रूप में, जूस या हलवे (गाजर पाक) के रूप में खा सकते हैं। 

* शंखपुष्पी

ब्रेन टॉनिक है शंखपुष्पी। इसके खास तत्त्व दिमागी कोशिकाओं को सक्रिय कर भूलने की समस्या दूर करते हैं। 3-6 ग्रा. चूर्ण रोज दूध के साथ पीएं।


#[ब्रैनिका सीरप (गुरु फार्मास्युटिकल)के 2-2 चम्मच दिन मे 2 बार ले।

*सारस्वतारिष्ट प्रतिदिन प्रयोग करें।

धन्यवाद!

#डा०वीरेंद_मढान.








मंगलवार, 2 नवंबर 2021

#दूध किसे पीना चाहिए?दूध से किसे होगी हानि ? In hindi.


 

#दुध पीने योग्य व्यक्ति ?

[Dr.Virender Madhan]


*ऋषि वांग्डभट के ग्रंथ अष्टांग संग्रह के अध्याय -2 ज्वर प्रकरण मे वर्णन है कि कौन व्यक्ति या रोगी दूध पी सकते है और कौन नही पी सकते है।

<< किन किन व्यक्ति या रोगी की दूध लाभदायक है किन को करता है हानि?

* जिस व्यक्ति को दूध सात्मय है यानि लगातार दुध पीने की आदत हो ।
*जिस व्यक्ति का कफ दोष क्षीण (कम ) हो गया हो उसे दूध पीना चाहिए।
*जो रोगी दाह, प्यास से पीडित रहता हो वह दूग्ध पान योग्य होता है।
*जो व्यक्ति पित व वात रोगों से ( अम्लपित्त, दाह ,जलन, शरीर दर्द, जोड दर्द, अधरंग,आदि) पीडित रहता हो उसे दूध पीना चाहिए।
*अतिसार मे भी दूध पथ्य है यानि दूध पीना चाहिए।
*लंघन व उपवास जो रोगी तप्त हो उसे दूध अवश्य पीना चाहिए उसके लि दूध जीवन देने वाला होता है।
*ज्वर आदि मे दूध को पिप्पली आदि से सिद्व कर पीना चाहिए।अथवा दोष के आधार पर सिध्द करके देना चाहिए।

रोगानुसार:-

→मलेरिया , सुखी खाँसी, ज्वर ,बवासीर, शारिरिक कमजोरी ,दुर्बलता, दाह , मिर्गी ,वातरोग ,अपस्मार आदि रोग से ग्रस्त व्यक्ति को दूध अवश्य पीना चाहिये।
अधिकतर रोगों के लिए शास्त्रों में संस्कृत (सिद्ध) दूध देने का वर्णन मिलता है ।

#किस व्यक्ति को दूध का प्रयोग नही करना चाहिए?

*जिन व्यक्ति को दूध से अर्जूनता (एलर्जी) होती है वैसे एसे व्यक्ति बहुत ही कम है।
*जिन्होंने मछली खाई है या मुली खाई हो उन्हें दूध नहीं पीना चाहिये।
*जिनका कफ दोष बढा या बिगडा हो।
*नवीन ज्वर मे दूग्ध अपथ्य है।
*प्रवाहिका मे भी हानिकारक हो सकता है।
*अत्यधिक भुखा केवल दूध नही ले सकता भारी पड सकता है।
*खट्टे फल खा कर दूध पीना निषेध है हानिकारक होता है।

#संस्कृत दूग्ध किसे कहते है और इसके क्या लाभ है?

जब दूध मे सौंठ, खजुर, द्राक्षा , शर्करा , धी आदि के साथ पका देते है उस दूध को संस्कृत दूग्ध या सिद्ध दूध कहते है।

सिद्ध दूध के गुण:-

-दूध को मधु मिलाकर देने.से प्यास ,दाह, व ज्वरनाशक हो जाता है।
(ध्यान दे:-मधू को अधिक उष्ण दूध के साथ नही दिया जाता है ) 
*इसीप्रकार  द्राक्षा , बला , मुलहठी , सारिवा , पिप्पली ,चंदन । आदि को चार गुणा जल मिलाकर पकाया हुआ दूध -- प्यास ,दाह ,ज्वरनाशक होता है।
इसके पीते समय शर्करा , मधू मिलाकर लेते है।
* बिल्वादि पंचमुल से सिद्ध दूध --ज्वर ,कास ,श्वास ,सिरशूल ,पार्श्वशुल ,एवं दीर्धकालीन ज्वर छूट जाते है ।
*एरण्ड मूल , या कच्चे बेल से सिद्ध दूध से मनुष्य का रूका हुआ मल, वायु वाले ( वायज्वर) ठीक हो जाते है प्यास , शुल और प्रवाहिका वाले ज्वर से मुक्त हो जाते है।
* सौंठ ,बला ,कटेरी, गोखरु , गुड से सिध्द दूध से --- शोफ ,मूत्र ,मल और वायु के विबन्ध , ज्वर ,एवं कास का नाश हो जाता है।
* पुनर्नवा से सिध्द दूध से ज्वर ,शोथ नष्ट हो जाते है।
आदि आदि।
ये सब प्रयोग करने से पहले अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेंं।
दूध से सम्बंधित ये विचार मेरे नही है महऋषि वांग्डभट के है।
आयुर्वेद मे इनके द्वारा बतायें गये सभी प्रयोग फलदायक होते है यह मै गर्व के साथ कह सकता हूँ।

#आयुर्वेद अपनायें जीवन स्वस्थ बनायेंं।।

आपको लेख कैसा लगा कोमेंट मे बताये ।
धन्यवाद!

#DrVirenderMadhan.




आज #धनतेरस [धन्वंतरि ]पुजा कैसे करें?

 #धनतेरस क्या है?



शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि विष्णु के अंशावतार हैं। संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धन्वंतरि का अवतार लिया था। भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। 

 दिवाली महापर्व का आगाज 2 नवंबर से, 

#Diwali और धनतेरस कब मनायें?2021.

 Diwali : दिवाली के महापर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। दिवाली का आगाज 2 नवंबर, धनतेरस से हो जाता है। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक दिवाली का महापर्व मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का विशेष महत्व होता है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021, दिन मंगलवार को पड़ रहा है।

 2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है. वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा.


#क्या खरीदें आज के दिन?


-धनतेरस के दिन वैसे तो कोई भी नई वस्तु खरीदना बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने चाहिए. इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान भी खरीदते हैं. कहा जाता है कि धनतेरस पर जो भी वस्तु खरीदी जाती है उसमें सालभर 13 गुना की बढ़ोत्तरी होती है.

 #धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है?

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के पीछे मान्यता है कि, इससे घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है, घर से नकारात्मकता दूर होती है, और माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


#इस विधि से करें धनतेरस के दिन दीपदान

धनतेरस के दिन यम देवता को दीपदान करना बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि यह कार्य हमेशा प्रदोष काल में करना चाहिए। दीपक चतुर्मुखी प्रतीत हो यानी कि दोनों ही रुई की बत्तियों के चारों सिरे बाहर की ओर दिखें। फिर इस दीपक में तिल का तेल भरने के बाद कुछ काले तिल भी इसमें डाल दें। दीपक का रोली, पुष्प व अक्षत से पूजन करें और इसे प्रज्ज्वलित कर लें। दक्षिण दिशा की तरफ देखते हुए उस ढेर पर इस दीपक को स्थापित कर दें।

#धनतेरस पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि जी को क्या लगाएं भोग?

धनतेरस को भगवान धनवंतरी, कुबेर और लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदकर पूजा घर में उत्तर दिशा में स्थापित करें. भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को विभिन्न फलों का भोग चढ़ाएं.

जय धन्वंतरि!


सोमवार, 1 नवंबर 2021

अचानक #वजन कम क्यों होने लगता है?

 #वजन क्यों घटता है ?

<Dr.virenderMadhan>




#व्यक्ति का सामान्य वजन कितना होता है?

*5 फीट 6 इंच लंबे व्यक्ति का सामान्य तौर पर वजन 53 से 67 किलोग्राम के बीच होना चाहिए. 

*5 फीट 8 इंच लंबे व्यक्ति का सामान्य वजन 56 से 71 किलोग्राम के बीच होना चाहिए. 

*5 फीट 8 इंच लंबे व्यक्ति का सामान्य वजन 56 से 71 किलोग्राम के बीच होना चाहिए. 

*5 फीट 10 इंच लंबे व्यक्ति का सामान्य वजन 59 से 75 किलोग्राम के बीच होना चाहिए.


#कम वजन से होने वाली बीमारियां?


* बिना किसी कोशिश के वजन कम होना, वजन घटना और थकान बहुत सी बीमारियों के लक्षण हैं। अचानक वजन घटना शरीर में गंभीर बीमारियों के लक्षण होते हैं।  

>मानक वजन से 10 प्रतिशत से ज्यादा वजन कम होने पर कार्यक्षमता कम होने लगती है। 

> वजन बहुत कम हो तो संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। वास्तव में वजन ज्यादा घट जाने का सीधा मतलब है कि शरीर में पोषक तत्त्वों की भी कमी है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

>त्वचा के नीचे चर्बी कम हो तो जरा-सी चोट भी सीधे हड्डियों पर असर करती है।

>अचानक वजन में कमी आ जाए तो असर त्वचा पर दिखता है।


#वजन घटने का क्या कारण है?

भोजन-

- वजन कम होने का एक कारण है कि आप पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं कर रहे हैं। 

बृद्धावस्था

- जैसे -जैसे उम्र बढ़ती है, आपको अपना पेट भरा हुआ लगता है। इसके अलावा भूख और परिपूर्णता को कंट्रोल करने वाले मास्तिष्क के कुछ संकेत डैमेज हो जाते हैं।

थायोरोयड

- शरीर में थायराइड हार्मोन की अधिकता तेजी से वजन घटने का कारण बन जाती है और इसकी कमी वजन बढ़ने का। यदि काफी प्रयास करने के बाद भी आप अपना वजन कम नहीं कर पा रहीं हैं, तो संभव है कि आपको हाइपोथाइरॉएडिज्म हो, जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ रहा है। हाइपोथाइरॉएडिज्म का मतलब है मेटाबॉलिज्म का धीमे काम करना।

डायबिटीज़

डायबिटीज़ एक मेटाबॉलिक समस्या है जिसमें आपके शरीर में ब्लड शुगर स्तर उच्च होता है। इसके दो कारण हो सकते हैं, या तो ये कि आपके शरीर में इंसुलिन का निर्माण न हो पा रहा हो या फिर ये कि आपका शरीर इंसुलिन के लिए प्रतिक्रिया नहीं कर पा रहा हो, या फिर ये दोनों ही कारण हो सकते हैं।

ट्यूबरक्लॉसिस यानी टीबी

टीबी रोग को तपेदिक, क्षय और यक्षमा जैसे कई नामों से जाना जाता है। तपेदिक संक्रामक रोग होता है।

इसमे भी रोगी का वजन कम होता है।

डिप्रेशन

डिप्रेशन एक ऐसा मूड डिसॉर्डर है जिसमें कई कई दिनों तक उदासी, परेशानी, चिंता या चिड़चिड़ापन महसूस होता रहता हैऔर वजन कम होता है।

#आयुर्वेद के अनुसार वजन कम [कृशता] होने के कारण क्या है?

[दुबलापन अपतर्पण का परिणाम है।]

*अग्निमांद्य या जठराग्नि का मंद होना ही अतिकृशता [वजन कम होने] का प्रमुख कारण है। *अग्नि के मंद होने से व्यक्ति अल्प मात्रा में भोजन करता है, जिससे आहार रस या 'रस' धातु का निर्माण भी अल्प मात्रा में होता है। 

*इस कारण आगे बनने वाले अन्य धातु (रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्रधातु) भी पोषणाभाव से अत्यंत अल्प मात्रा में रह जाते हैं, जिसके फलस्वरूप व्यक्ति निरंतर कृश से अतिकृश [वजन कम ]होता जाता है। 


*इसके अतिरिक्त [अतिलंघन] करने से,अल्प मात्रा में भोजन तथा 

*रूखे अन्नपान का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से भी शरीर की धातुओं का पोषण नहीं होता।


*वमन, विरेचन, निरूहण आदि पंचकर्म के अत्यधिक मात्रा में प्रयोग करने से धातुक्षय होकर अग्निमांद्य तथा अग्निमांद्य के कारण पुनः अनुमोल धातुक्षय होने से शरीर में कृशता उत्पन्न होती है। 

*अधिक शोक, 

*जागरण तथा 

*अधारणीय वेगों को बलपूर्वक रोकने से भी अग्निमांद्य होकर धातुक्षय होता है। 


#वजन कम न हो ऐसा क्या करें?

*पाचन ठीक रखें।

*भोजन समय पर करें ।

*जिसे भोजन के करने से तृप्ति हो ऐसा भोजन करें।

*भोजन मे उडद,मीठा, धी,तैल से स्निग्ध भोजन करें।

*रात्रिजागरण न करें।

*रात्रि में खुब अच्छे से सोयें।

*अश्वगंधा,विधारा आदि के उत्पादन प्रयोग करें?

*ग्रोविटा सीरप व कैपसूल पुष्टि (गुरु फार्मास्युटिकल) का प्रयोग करें।

धन्यवाद!

कोमन्ट मे बताये लेख कैसा लगा?