#Health&care #gherelu upaye #Ayurvedictreatment.
स्वस्थ|Healthy रहने के सरल उपाय।in hindi.
एक स्वस्थ व्यक्ति के लक्षण क्या है?
Dr.virenderMadhan.
#स्वस्थ व्यक्ति की पहचान क्या है?
* किसी व्यक्ति की मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है।
* समय पर भूख लगती हो।
* शारीरिक चेष्टा सम मात्रा में हो।
* जिसका मेरुदण्ड सीधा हो।
* चेहर पर कांति ओज तेज हो।
* कर्मेन्द्रिय (हाथ पांव आदि) स्वस्थ हों।
* मन प्रसन्न दिखाई देता है।
* सकारात्मक विचार हो
* मल विसर्जन सम्यक् मात्रा में समय पर होता हो।
* शरीर की उंचाई के हिसाब से वजन हो,आदि।
#हमेशा स्वस्थ रहने के उपाय|Seda swasth kaise rehne?
#सदा स्वस्थ कैसे रहे?
Book के लिए क्लिक करें:-
https://www.amazon.com/%E0%A4%B8%E0%A4%A6%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87-Hindi-ebook/dp/B09CVD4QP8
<स्वस्थ> रहने के लिए कुछ
संकल्प करें।
* तनाव भगाएं ।
* मोटापे से बचें।
* व्यायाम की आदत डालें।
* पौष्टिक भोजन करें।
* समय, आयु, अवस्था के अनुसार नींद लें ।
#हमेशा स्वस्थ रहने के लिए क्या करें?
Hamesha swasth rehne ke liye kya karen?
* सुबह जल्दी उठने की आदत डालें:
- ब्रह्म मुहर्त सब सब पहले जल पीयें।
- सुबह उठकर व्यायाम करें:
भरपूर नाश्ता करें:
* कुछ लोगों की आदत होती है कि वो नाश्ता नहीं करते सीधे दिन में खाना खाते हैं।यह गलत है।
- सुबह जल्दी उठो और ३- ४ मील (४- ६ किलोमीटर) रोज टहलो। संभव हो तो शाम को भी थोड़ा टहलो।
- टहलते समय नाक से लम्बी- लम्बी सांसें लो तथा यह भावना करो कि टहलने से आप अपने स्वास्थ्य को संवार रहे हैं।
- प्रातः पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें। अंकुरित अन्न, भीगी मूंगफली, आंवला या इससे बना कोई पदार्थ, संतरा या मौसम्मी का रस अच्छे नाश्ता का अंग होते हैं।
- भोजन सादा करो एवं उसे प्रसाद रूप में ग्रहण करो, शांत, प्रसन्न और निश्चिन्तता पूर्वक करो और उसे अच्छी तरह चबाचबा कर खाओ। खाते समय न बात करो और न हंसो। एकाग्र चित्त होकर भोजन करना चाहिए।
- भोजन में रोज अंकुरित अन्न अवश्य शामिल करो। अंकुरित अन्न में पौष्टिकता एवं खनिज लवण गुणात्मक मात्रा में बढ़ जाते हैं। इनमें मूंग सर्वोत्तम है। चना, अंकुरित या भीगी मूंगफली इसमें थोड़ी मेथी दाना एवं चुटकी भर- अजवायन मिला लें तो यह कई रोगों का प्रतिरोधक एवं प्रभावी ईलाज है।
- मौसम की ताजा हरी सब्जी और ताजे फल खूब खाओ। जितना हो सके कच्चे खाओ अन्यथा आधी उबली/ उबली तथा कम मिर्च- मसाले, खटाई की सब्जियां खाओ।
- आटा चोकर समेत खाओ, सम्भव हो तो हाथ का पिसा हुआ खाओ। जौ, गेहूं, चना, सोयाबीन का मिस्सी रोटी का आटा सुपाच्य एवं पौष्टिक होता है। पौष्टिकता की दृष्टि से रोटी में हरी सब्जी, पालक, मेथी ,, बथुआ आदि पत्तीदार सब्जी मिलाकर बनायें / खायें। दलिया / खिचड़ी में भी पत्तीदार एवं हरी सब्जियाँ मिलाकर पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है।
- सब्जियों के सूप का नित्य सेवन पौष्टिक एवं हलके भोजन का अच्छा अंग हो सकता है।
- भोजन के साथ पानी न पीओ। दोपहर के भोजन के घंटे भर बाद पानी पियें । भोजन यदि कड़ा और रूखा हो तो
सवेरे जूस या नीबू पीनी, दोपहर मे छाछ, रात मे दूध ले सकते है।
- प्रातः उठते ही खूब पानी पीओ। दोपहर भोजन के थोड़ी देर बाद छाछ और रात को सोने के पहले उष्ण दूध अमृत समान है।
- धूम्रपान, मादक पेय- पदार्थ (जरदा, गुटखा, सॉफ्ट ड्रिंक जैसे कोकाकोला, पेप्सी इत्यादि एवं शराब आदि )) सर्वथा छोड़ दो।
- चाय- कॉफी आदि के स्थान पर सादा ठंडा या गुनगुना पानी, नींबू पानी, छाछ, गाजर, पालक चुकन्दर, लौकी, टमाटर इत्यादि सब्जियों का एव मौसम्मी या संतरा, पपीता इत्यादि फलों के रस का उपयोग लाभकारी होता है।
- डाइबीटीज (शक्कर) के रोगी को शक्कर या उससे बने पदार्थों से पूर्ण परहेज करना चाहिए। फलों में अधिक मीठे फल का सेवन कम करें। फल के रस के बजाय फल खायें ।।
#मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय,?
दिमाग को फिट रखने के तरीके।
अध्ययन करते रहें। नया सीखते रहें दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए कोशिश करनी चाहिए कि कुछ नया सीखते रहना चाहिए।
शरीर का ध्यान रखें ।
सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं उनसे मित्रता रखें।
दूसरों की सहायता करेगें तो तनाव को दूर रह सकते है तथा मन को शांति मिलेगी ताकत मिलेगी।
जीवन मे एक लक्ष्य तय करें।
आलस्य छोड़ कर अपने काम मे व्यस्त रहें।
#“स्वस्थ शरीर के लाभ क्या है?”
यदि मनुष्य का शरीर स्वस्थ होगा, तो वह किसी भी भौतिक समस्या या परिस्थिति का सामना कर उसका समाधान निकाल सकता है। इससे उसके मन में किसी भी तरह की परेशानी व संशय का निर्माण नहीं होगा, अपितु इस सफलता से उसके मन में उत्साह बढ़ेगा और वह आगे की परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।