Guru Ayurveda

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

अगर चीनी (sugar) बिल्कुल खाना बंद कर दें तो क्या होगा?In hindi.

 अगर चीनी (sugar) बिल्कुल खाना बंद कर दें तो क्या होगा?In hindi.



- जो व्यक्ति दिन कम से कम 5 कप चाय और 1–2 मिठाई के बिना ख़त्म ही नहीं होता था परन्तु फिर चीनी को हाथ भी नहीं लगाये।उसे कोई रोग या डायबिटीज नही है। चीनी छोड़ दे....तो

#चीनी के नुकसान?

- पहली बात जानने की है कि चीनी एक धीमा और खतरनाक जहर है और उसे आप जितनी जल्दी छोड़ेंगे आपके लिए वरदान होगा। 

चीनी छोड़ ने से क्या होगा?

*  चीनी पूर्ण रूप से छोड़ देने से पहले एक हफ्ते तक आपके साथ निम्नलिखित चीजें होंगी:


 चीनी की आदत आपका शरीर बुरी तरह चीनी को खोजेगा। थोडा स्वयं पर संयम रखें और  चीनी खाने से बचें।

आपको ऐसा लगेगा कि जो भी हो कुछ मीठा अवश्य खाना चाहिए।अपने उपर संयम रखें।आपको भुख लगना भी स्वाभाविक है आप कुछ ओर खा सकते है। चीनी नही खानी।

अगर कमजोरी महसूस हो तो अच्छा भोजन कर सकते है।

 - अगर 100 व्यक्ति चीनी छोडना चाहे तो 90 व्यक्ति पहले 7 दिनों में दूबारा चीनी खाने लगते है।

#चीनी छोडने से लाभ।

 अगर आप 7 दिनों तक चीनी छोड़ सकते है तो अच्छे रिजल्ट मिलने शुरू हो जाते हैं।

आपकी पाचनशक्ति अच्छी होने लगती है।पेट हल्का रहने लगता है।भुख बढ जाती है।

सारा भोजन पच जाता है।गैस ,तेजाब कम हो जाती है।शौच ठीक से आती है।आलस्य समाप्त हो जाता है।बिना कारण होने वाली थकान नही होती है। एकाग्रता बढ़ेगी।

अगर 1-2 महीने चीनी छोड़ दें।तो आश्चर्य जनक परिणाम मिलने लगते है।

आपका वजन सामान्य हो जाता है।

त्वचा सोफ्ट हो जाती है।

चर्बी कम हो जाती है।पेट नरम हो जाता है।

कुछ और महीनों के बाद चीनी की चीचें आपको अच्छी नही लगेगी।

आपकी मधुमेह, डाइबिटीज बिना औषघि के ठीक हो सकती है।

 रोग प्रतिरोधक क्षमता आश्चर्यजनक रूप से बढ़ेगी। 

परन्तु चीनी छोडना आपको मुश्किल लगेगा।बहुत से लोग चीनी छोड़ कर शुगरफ्री लेना शुरू कर देते है। वह चीनी से भी अधिक खतरनाक होता है।

#क्या खायें?

अगर आपको मीठा खाने का मन है तो आप फल खा सकते है। गुड खा सकते है ध्यान रहे गुड शुद्ध होना चाहिये चीनी मिला हुआ नही होना चाहिये।

आप खुब खजुर ,अंजीर किशमिश आदि खा सकते है।प्रकृतिक मीठा ले सकते है जुस पी सकते है।(गन्ने का रस छोडकर)यदि आप डाइबिटीज के मरीज है तो अधिक गुड से परहेज़ करना चाहिए।

#चीनी एकदम छोड़ने से क्या हो सकता है?

बिल्कुल मीठा छोड़ ने से हल्के चक्कर आ सकते है।हाथों पैरों मे चींटियां सी चलने जैसे लगने लगता है।झुनझुनी सी होने लगती है।

इसके लिए आप गुड या शहद खा सकते है। यह बहुत अच्छा उपाय है।

चीनी छोडने का निर्णय लेना मतलब जिन जिन चीचों मे चीनी मिलाई जाती है उन सभी पदार्थों को छ़ोडना।

फिर पायेंगे आप स्वास्थ्य निखार, रोगप्रतिरोधक क्षमता,वृद्धावस्था मे सुधार, तन  व मन की खुशी।दीर्घायु।

“ध्यान रहें चीनी बन्द हुई है मीठा नही।”

धन्यवाद!


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें