Guru Ayurveda

सोमवार, 16 जनवरी 2023

नींबू फल क्या है|नींबू के गुण और उपयोग क्या है In hindi.


#नींबू फल क्या है|नींबू के गुण और उपयोग क्या है In hindi.



By :-

Dr.VirenderMadhan

</>Nimbu नीबूं .

नींबू एक रसीला फल है जो आता तो फल की श्रेणी में है 
- नींबू का स्वाद खट्टा होता है
- यह उष्ण वीर्य होता है।लघू होता है।
- नींबू के रस से किसी भी सब्जी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। 
- यह फल  स्वादिष्ट होने के साथ -साथ  विटामिन सी से भरपूर भी है। 

#नींबू के आयुर्वेदिक गुण व प्रयोग.

* वक्रशोधि:-

– नींबू के रस का प्रयोग जब कुल्ला करने के मे प्रयोग करते है तो मुंह की शुद्धि करता है जीभ साफ होती है   सांसों की दुर्गंध दूर होती है.

* रोचना:-

- नींबू मे पाचन शक्ति बढाने की शक्ति होती है।

* दंतहर्षन:-

 – स्वाद में खट्टा होने के कारण यह दांतों में झुनझुनी अनुभव होती है।

* तृष्णा निवारण:-

- नींबू का रस
 प्यास से राहत दिलाता है।तरावट देता है।

*शुला निवारण :- 

नीबूं पेट के शूल दर्द मे लाभदायक है। जिसका उपयोग गैस के दर्द और कुपच के कारण होने वाले पेट दर्द के लिए किया जाता है। 
पाचनतंत्र सम्बंधित आयुर्वेदिक औषधियों मे नींबू का बहुत प्रयोग किया जाता है 
जैसे:- लशुनादि वटी का यह एक घटक है।

*कासा निवारण :- 

खांसी दूर करने के लिए नींबू का प्रयोग किया जाता है। 

* कफोत्क्लेश, छर्दि निवारण:-  

पेट में कफ का अत्यधिक संचय होने पर नींबू लेने से लाभ मिलता है, उदर मे कफ के कारण जब उल्टी होती है।  जी मिचलाना, ज्यादा लार आती है तो नींबू के रस का सेवन किया जाता है।

*आमदोषहर :– 

नींबू अपच और कुअवशोषण के उत्पादन आम को पचा देता है।

*हृत्पीड़ा: – 

जठरशोथ के कारण छाती में होने वाले दर्द मेआराम देता है।

*वहनिमंद्याहर: - 

यह पाचन को बढाता है। इसलिए, यह अपच के लिए कई आयुर्वेदिक औषधियों में नीबूं एक घटक है जैसे - हिंग्वादिचूर्ण ।

#नींबू के घरेलू उपयोग:-

 1-  एक नींबू का रस व एक चम्मच शहद एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है और बढा हुआ फैट घटने लगता है।
2-  एक नींबू एक गिलास  पानी में निचोड़कर रात को सोते समय पीने से पेट साफ़ हो जाता है। 
3- नींबू के रस के पीने से पेट के कीडे मर जाते है।
4- चेहरे पर नींबू के रस और जैतून का तेल मिलाकर  मलने से चेहरे के धब्बे,मुहांसे तथा झाईयां नष्ट होती हैं। 
5- खांसी-जुक़ाम से परेशान होने पर आधे नींबू के रस को दो चम्मच शहद के साथ मिलाकर पीने से ठीक हो जाता है 
 6-  आधा कप गाजर के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर में खून की कमी मे लाभ मिलता है।
7-  उल्टी के रोग तथा हैजा होने पर नींबू का पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए, इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

Guru Ayurveda Faridabad.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें