Guru Ayurveda

सोमवार, 23 जनवरी 2023

मसाज (अभ्यंग-massage) के बारे में 11 मजेदार वास्तविकता.हिंदी में।

 #fact #ghreluupaye  #स्वास्थ्य #healthtips,

मसाज (अभ्यंग-massage) के बारे में 11 मजेदार वास्तविकता.हिंदी में। 



*अभ्यंग भोजन की तरह शरीर के लिये आवश्यक है|

मालिस के महत्व. 

# परस्तुत द्वारा- डा०वीरेंद्र मढान. गुरु आयुर्वेद Fbd.

 - आयुर्वेद के अनुसार मसाज करना किसी के स्वास्थ्य की दिनचर्या का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम होना चाहिए.  
इसके बहुत से फायदे हैं।  यहां मसाज (मालिस) के बारे में 11 "मजेदार सच" बता रहे है। 

</>{11Fun Truth} 

 1-  मालिश करने से शरीर के प्राकृतिक दर्द निवारकों को क्रियाशील कर सकते है, जिन्हें “एंडोर्फिन” कहा जाता है। यह शरीर के दर्द को कम करने और मूड को ठीक रखने में मदद कर सकता है।
 2- मालिश होने से शरीर के कई कार्यों में सुधार होता है  नर्वस सिस्टम, लसीका प्रणाली, इम्यूनिटी प्रणाली मे सुधार होता है।
 3- चोटों का कारण बनने वाले  जोखिम को कम कर होते हैं. शरीर को चोट कलश सहने की शक्ति बढ जाती है. 
4- मालिस सिर मे होने वाले सिरदर्द और यहां तक   कि माइग्रेन को कम करती है।
 5-  मालिस करके लसीका प्रणाली में सुधार होकर सूजन में सुधार हो जाता है 
 6- मालिस शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की क्षमता को ,सुदृढ़ बनाता है।
 7- मालिश से कोर्टिसोल के स्तर को कम कर सकती है, जो कि मानसिक तनाव कम करता है।  जिसके फलस्वरुप चिंता, तनाव  कम होती है.
 8- मालिश करने से रक्तचाप को कम करके हमारे हृदय के कार्य को व्यवस्थित किया जा सकता है। 
9- मालिश  करने से सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ता है, जिसे  "हैप्पी हारमोन्स" कहा जाता है क्योंकि यह खुशी को बढा देता है।
 10- मालिश से अनिद्रा रोग ठीक हो कर स्वास्थ्य में सुधार होता है। 
11-शरीर मे बल बढता है.

 #सामान्यतः शरीर पर किस तैल की मालिस की जा सकती है। 

शरीर पर बल बढाने के लिए,या सुरक्षा के लिए आयुर्वेद में तिल तैल को अधिक महत्वपूर्ण माना है आप सरसौं का तैल,नारियल तेल, बादाम तैल,जैतून तैल,और सूरजमुखी का तैल प्रयोग कर सकते हो. 

लेख कैसा लगा कोमेंट मे जरूर बतायें. धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें