Guru Ayurveda

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

हड्डियां नही टूटेगी अब ..डा०वीरेंद्र मढान in hindi.

#AyurvedicTreatment, #AyurvedicTips, #health #care,



हड्डियां नही टूटेगी अब ..डा०वीरेंद्र मढान in hindi.

 #हड्डियां क्यों दुखती है?

#कमजोर हड्डियों के लक्षण?

#हड्डियों को मजबूत करने के उपाय।

हड्डियां शरीर की बनावट बनाने का काम करती है। मासंपेशियों को भी सही रखती हैं और कई अंगो की रक्षा भी करती हैं. इसलिए हड्डियों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. समय के साथ-साथ हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है. 30-35  साल के बाद ज्यादातर लोगों का बोन मास (घनत्व) कम होने लगता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

#कमजोर हड्डियों के लक्षण?

 * मसुड़ों का कमजोर होना

- हड्डियों के कमजोर होने से मसूड़ों में दिक्कत होने लगती है. 

- जबड़े कमजोर होने से दांत खराब भी हो सकते हैं.  

 - हाथों की पकड़ कमजोर होना।

- कमजोर और टूटते नाखून- अगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं तो हो सकता है कि आपके शरीर में कैल्शियम और कोलेजन की कमी हो. ये दोनों पोषक तत्व मजबूत हड्डियों के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं. कमजोर नाखून को एक 

- ऐंठन, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द- 

विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम सहित कुछ विटामिन और मिनरल्स हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं. इनकी कमी की वजह से शरीर में ऐंठन, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द हो सकता है. 

- शरीर झुक जाना-

 हड्डियों के फ्रैक्चर की वजह से शरीर आगे की तरफ झुकने लगता है. ये कमजोर हड्डियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है. 

#हड्डियों को मजबूत करने के उपाय?

- आहार में ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश शामिल करें. 

- कैल्शियम के लिए आप खाने में गुड़ जरूर शामिल करें. 

- खट्टे फलों में विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम काफी होता है. 

- अंडा में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

- हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए हरी सब्जियां जरूरी खाएं.


#क्या चीज खाने से हड्डी मजबूत होता है?

 प्रोटीन के लिए हमें कद्दू के बीज, मूंगफली, टोफू, अमरूद और झींगा आदि का सेवन करना चाहिए। इसी के साथ हड्डियां मजबूत करने के लिए हमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भी लेना चाहिए। जिसके लिए आप पालक , सोयाबीन आदि चीजें शामिल करें। विटामिन सी, के और ए भी हमारे लिए बहुत जरूरी होता है।

#कौन सा फल खाने से हड्डी मजबूत होता है?

* संतरे – 

 संतरे का रस शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी दोनों प्रदान करता है. ये हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है. संतरे के जूस के नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचा जा सकता है. 

* केले – 

केला पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने लिए जाना जाता है.

* कीवी-

कीवी खाने से हड्डियों में ताकतआती है। फलो मे कीवी में सबसे अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है।


#कैल्शियम बढने के लिऐ क्या खाना चाहिए?

जाने, 

<हड्डियों में कैल्शियम कैसे बढ़ाए?

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोजाना दूध, दही, पनीर, मक्खन आदि चीजों का प्रयोग करें। बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह दें। सीफूड में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।

- हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, पालक, सोया मिल्क,प्रोटीन, चौलाई और टोफू जैसी चीजें हमारी हड्डियों को मजबूत करती हैं.

- कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत दूध को माना जाता है।  एक गिलास दूध में करीब 300 ग्राम कैल्शियम होता है। 

# हड्डियां मजबूत रखने के लिए जीवनशैली:-

-1 रोज 25 मिनट धूप में गुजारने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिलता है जो हड्डियां मजबूत करने के लिए जरूरी है। 

2 इसके अलावा धूप में बैठकर शरीर की मालिश करना। 

3  हफ्ते में चार दिन पैदल चलना व व्यायाम करना हड्डियां मजबूत करने के लिए जरूरी है।

4 मालिस करना

जैतून का तेल तथा तिल की मालिस लाभदायक होती है।  

 नारियल का तेल  मालिस करने से त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

बादाम का तेल या सरसों का तेल की अपने शरीर की मालिश जरुर करते रहे।

एक बार अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर करें।

धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें