Guru Ayurveda

मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

नवरात्रों का आयुर्वेद से सम्बंध उपवास के लाभ और हानि।

 [आयुर्वेद और नवरात्रे ।]

डा०वीरेंद्र मढान।

#नवरात्रों का आयुर्वेद से सम्बंध।

<अगर आप रखते है उपवास तो ध्यान दें ।>

#लाभ क्या और हानि क्या है?

[इन नवरात्रों मे क्या खाये क्या न खाये?]

#आयुर्वेद का दृष्टिकोण क्या है ?


 इस बार नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार के दिन से हो रही है. सर्वपितृ अमावस्या के साथ 6 अक्टूबर को श्राद्ध समाप्त हो रहे हैं. इसके अगले दिन यानि 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे।

नवरात्रि और आयुर्वेद में गहरा संबंध, मां दुर्गा का स्वरूप है ये 9 औषधियां


*संदिग्ध आने वाले कोरोना वायरस के बुरे दौर से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना, हाथों को सेनैटाइज करना और इम्यूनिटी बढ़ाने जैसी मुख्य हिदायतें दी जा रही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बताएंगे, जिसमें नवदुर्गा के 9 रुप विराजते हैं। नवदुर्गा यानि मां दुर्गा के नौ रूप मानी जाने वाली ये 9 औषधियां अपने भोज्य पदार्थों में लेने से ना सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ेगी बल्कि शरीर को कैंसर जैसी कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलेगी। 

* इन औषधि को मार्कण्डेय चिकित्सा पद्धति और ब्रह्माजी द्वारा उपदेश में दुर्गाकवच कहा गया है।

 ये कई रोगों के प्रति एक कवच का काम करती हैं, इसलिए इन्हें दुर्गाकवच कहा जाता है। 


दिव्य औषधियों -


1. देवी शैलपुत्री - हरड़

हिमावती औषधि‍ हरड़ या हरीतकी देवी शैलपुत्री का ही एक रूप हैं।

- जो सात प्रकार की होती है। इससे पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती और ये अल्सर में काफी फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन कई रोगों से बचाने में मदद करता है।


2. देवी ब्रह्मचारिणी - ब्राह्मी

नवदुर्गा का दूसरा रूप है।


ब्रह्मचारिणी का स्वरूप ब्राह्मी औषधी याददाश्त बढ़ाने में मदद करती है। ब्राह्मी को सरस्वती भी कहा जाता है। ब्राह्मी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। वहीं, इसका नियमित सेवन पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।


3. देवी चंद्रघंटा - चन्दुसूर

चन्दुसूर या चमसूर धनिए के समान दिखने वाला ऐसा पौधा है, जिसकी पत्तियां सब्जी बनाने के लिए प्रयोग होती है। नियमित इसका सेवन मोटापा कम करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही यह पौधा स्मरण शक्ति बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।


4. देवी कुष्माण्डा - पेठा

पेठा को कुम्हड़ा भी कहते हैं इसलिए इसे नवदुर्गा का चौथा रूप माना जाता है। 

- यह औषधि शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के साथ रक्तपित्त, रक्त विकार को दूर करती है। पेट के लिए भी यह औषधि किसी रामबाण से कम नहीं है। रोजाना इसका सेवन मानसिक, दिल की बीमारियों से भी बचाता है।

5. देवी स्कंदमाता - अलसी

नवदुर्गा का पांचवा रूप स्कंदमाता है जिन्हें पार्वती या देवी उमा भी कहा जाता है।

 यह औषधि के रूप में अलसी में विद्यमान हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है। अलसी का सेवन कैंसर, डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम का खतरा घटाती है। 

-आयरन, प्रोटीन और विटामिन-B6से भरपूर अलसी एनीमिया, जोड़ों के दर्द, तनाव, मोटापा घटाने में भी फायदेमंद है।

6. षष्ठम कात्यायनी - मोइया

नवदुर्गा का छठा रूप कात्यायनी है, जिन्हें मोइया या माचिका भी कहा जाता हैं। 

यह औषधि कफ, पित्त की समस्याओं को दूर रखती है। इसके अलावा यह औषधि कैंसर का खतरा भी घटाती है।

7. देवी कालरात्रि - नागदोन

दुर्गा के सांतवे रूप कालरात्रि को नागदोन औषधि के रूप में जाना जाता है। इससे ब्रेन पावर बढ़ती है और तनाव, डिप्रेशन, ट्यूमर, अल्जाइमर जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। वहीं, इसकी 2-3 पत्तियां काली मिर्च के साथ सुबह खाली पेट लेने से पाइल्स में फायदा मिलता है। साथ ही इसके पत्तों से सिंकाई करने पर फोड़े-फुंसी की समस्या भी दूर होती है।

8. देवी महागौरी - तुलसी

नवदुर्गा का आंठवा रूप महागौरी को औषधि नाम तुलसी के रूप में भी जाना जाता है। 

-  घर में तुलसी लगाना शुभ माना जाता है।सेहत के लिए भी यह रामबाण औषधी है। तुलसी का काढ़ा या चाय रोजाना पीने से खून साफ होता है। साथ ही इससे दिल के रोगों का खतरा भी कम होता है। इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है।

9. देवी सिद्धिदात्री - शतावरी

नवदुर्गा का नवम रूप सिद्धिदात्री जिसे शतावरी भी कहा जाता है।

शतावर स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए बेहतरीन औषधि है। यह रक्त विकार को दूर करने में मदद करती है। वहीं रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में कैंसर कोशिकाएं नहीं पनपती। शतावर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लामेट्री और घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को दुरुस्त रखने के साथ कई रोगों से बचाने में मददगार है।

** इस कारण इस नवरात्र का सर्वाधिक महत्त्व है।

> अपने भीतर की ऊर्जा जगाना ही देवी उपासना का मुख्य प्रयोजन है। दुर्गा पूजा और नवरात्र मानसिक-शारीरिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक हैं।

-इस कारण इस नवरात्र का सर्वाधिक महत्त्व है

- नवरात्र व्रत का मूल उद्देश्य है इंद्रियों का संयम और आध्यात्मिक शक्ति का संचय। 

-इन दिनों में शरीर दबे हुए रोगों को निकालने का प्रयास करता है।

इसीलिए इन दिनों रोग बढ़ जाते हैं। आयुर्वेद इस अवसर को शरीर शोधन के लिए विशेष उपयोगी मानता है।  

-  नौ दिन का व्रत-उपवास प्राकृतिक उपचार के समतुल्य माना जा सकता है। इसमें प्रायश्चित के निष्कासन और पवित्रता की अवधारणा दोनों भाव हैं। 

नवरात्र के समय प्रकृति में एक विशिष्ट ऊर्जा होती है, जिसको आत्मसात कर लेने पर व्यक्ति का कायाकल्प हो जाता है। व्रत में हम कई चीजों से परहेज करते हैं और कई वस्तुओं को अपनाते हैं। आयुर्वेद की धारणा है कि पाचन क्रिया की खराबी से ही शारीरिक रोग होते हैं। क्योंकि हमारे खाने के साथ जहरीले तत्व भी हमारे शरीर में जाते हैं। आयुर्वेद में माना गया है कि व्रत से पाचन प्रणाली ठीक होती है। व्रत उपवास का प्रयोजन भी यह है कि हम अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण कर अपने मन-मस्तिष्क को केेंद्रित कर सकेें। 

- मनोविज्ञान यह भी कहता है कि कोई भी व्यक्ति व्रत-उपवास एक शुद्ध भावना के साथ रखता है। उस समय हमारी सोच सकारात्मक रहती है, जिसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है, जिससे हम अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करते हैं। 

<< उपवास के फायदे?

व्रत या उपवास भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। यह धर्म से तो जुड़ा ही है, सेहत के लिए भी बहुत कारगर है।

< जितने भी हमारे उत्सव, त्यौहार है कहीं न कहीं इन सबका सम्बंध हमारी मानसिक, शारिरीक खुशियों व स्वास्थ्य से सम्बंध होता है।

#नवरात्र उपवास के लाभ ?

* उपवास से पाचन तंत्र को फायदा पहुंचता और इससे वजन घटाया जा सकता है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। 

* जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए उपवास फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह हार्ट को स्वस्थ्य रहता है। 

* शरीर में संतुष्टि का भाव जगाता और व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है।

*  उपवास शरीर के सिस्टम को साफ करता है।

* स्वास्थ्य बेहतर होता है।

* नींद का चक्र सुधरता है।*पाचन तंत्र को थोड़ा आराम मिलने से शारिरिक प्रणालियां संतुलित हो जाती हैं।

* मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है 

>> उपवास कब और कैसे रखें

वैसे उपवास कभी भी रखा जा सकता है, लेकिन यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो इससे बचना चाहिए।

- उपवास के दौरान लोग तरह-तरह की चीजें खाते हैं या खाली पेट बहुत अधिक चाय पीते हैं। इससे फायदा होने के बजाए नुकसान हो सकता है। 

- उपवास में सबकुछ खाना छोड़ सकते हैं या कुछ खाद्य पदार्थ छोड़ सकते हैं। उपवास एक दिन से लेकर कुछ हफ्तों तक का हो सकता है। उद्देश्य के अनुसार उपवास कई तरह के हो सकते हैं जैसे 

-  कुछ लोग केवल पानी का सेवन करते हैं, कुछ पानी के साथ जूस और चाय का सेवन करते हैं।

  परंतु जो उपवास रखा जाता है, उसमें लोग अन्न व मांसाहार से दूर रहते हैं। धार्मिक आस्था और मान्यताओं को ध्यान में रखकर किए जाने वाले उपवास में खाने-पीने की कुछ चीजें चलती हैं, कुछ नहीं।

<<उपवास के दौरान क्या खाएं?>>

-अगर उपवास का अर्थ पूरे समय भूखा रहना नहीं है तो उपवास के दौरान कुछ खास तरह की चीजें खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जैसे शकरकंद खाने से शरीर को विटामिन सी और पोटेशियम मिलता है। 

 सेब -उपवास के दौरान खाया जाने वाला बेहतरीन फल है। इससे न केवल वजन कम होता है बल्कि पेट भी भरा-भरा महसूस करता है। 

- इसी तरह दूध का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। 

-व्रत में अखरोट भी खाया जाता है। अन्य ड्राइ फ्रूट्स की तरह यह कैलोरी से भरपूर होता है।

-एक कप स्ट्राबेरी में 50 कैलोरी और तीन ग्राम फाइबर होता है। उपवास में इसका सेवन फायदेमंद है। 

- उपवास में टमाटर का जूस कैंसर से बचाव करता है। 

- सलाद खाना भी फायदेमंद है।

 [व्रत में होने वाले नुकसान से बचें]

उपवास के दौरान सबसे बड़ा खतरा शरीर में पानी की कमी का होता है। 

- कई लोग व्रत के दौरान सिर दर्द का अनुभव करते हैं।

-  कुछ को सीने में जलन और कब्ज की शिकायत होती है। 

-डायबिटीज के मरीजों को उपवास नहीं करना चाहिए।

- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उन्हें भी सावधान रहना चाहिए।

- नवरात्रि में कुछ लोग 9 दिनों तक उपवास (Fasting) रखते हैं लेकिन कई दिनों तक लगातर उपवास रखने के कई दीर्घकालिक हानिकारक प्रभाव हो सकते हैं।

 -इम्यून सिस्टम को सबसे बड़ा नुकसान होता है।

- जिगर और गुर्दे सहित शरीर के कई अंगों पर नकारात्मक रूप से प्रभाव पडता  है।

- कई लोग उपवास के दौरान पूरे दिन भूखे रहते हैं, जिसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

- व्रत के दौरान खानपान का जो तरीका अपनाया जाता है, वह सेहत के लिहाज से कहीं से भी फायदेमंद नहीं होता क्योंकि व्रत में हम ज्य़ादातर हाई कैलरी वाली चीजों का सेवन करते हैं इसलिए अगर लगातार लंबे समय तक व्रत रखा जाए तो यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होता है. उपवास महत्वपूर्ण शारीरिक कार्य में रुकावट पैदा कर सकता है।

- खाने से परहेज उन लोगों में भी खतरनाक हो सकता है जो पहले से कुपोषित हैं।

- उपवास के कई तरीके हैं, 

* सूखा उपवास (या सभी तरल पदार्थ और भोजन के सेवन न करना )

- विशेष रूप से खतरनाक है. शुष्क उपवास (जल्दी से निर्जलीकरण को जन्म दे सकता है) 

- गर्मी, शारीरिक काम जैसे कारक कुछ ही घंटों में शुष्क उपवास को घातक बना सकते हैं।

अन्य:-

[उपवास करने के 5 नुकसान |] 

1. चिड़चिड़ापन:-

2. कमजोरी या चक्कर आना।

3. घबराहट

4. ज्यादा भूख लगना 

5. मोटापा बढ़ सकता है

उनसे ओवर ईटिंग हो ही जाती है. ऐसे में अंत:स्रावी ग्रंथियों से इंसुलिन का अधिक मात्रा में सिक्रीशन होता है. 

<उपवास में क्या करें क्या न करें ?>

1. उपवास वाले दिन हल्का भोजन लें।उपवास के बाद एक बार में अधिक या भारी भोजन लेने से  पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है।

2. व्रत के दौरान अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचें। इससे आपकी कैलोरी जल्दी खर्च होती है और भूख भी तेजी से लगती है।

 3. अगर आप उपवास वाले दिन स्ट्रेस में रहते हैं, तो यह आपका ब्लड प्रेशर गड़बड़ कर सकता है। ऐसे में उपवास वाले दिन मन को शांत रखें.

4. व्रत वाले दिन ऑयली फूड का सेवन न करें। उपवास का असली फायदा फलाहार में ही है. हेल्दी चीजों का सेवन कर ही एनर्जी लें।

5. उपवास वाले दिन जल्दी पचने वाली चीजों का सेवन करें।

अन्य:-

* फलाहार नहीं करना चाहते हैं, तो आप फलों का जूस भी ले सकते हैं.

* अगर आप फलों या जूस का सेवन नहीं करना चाहते तो आंशिक उपवास में 2 से 3 घंटे में एक गिलास पानी में नींबू और एक चम्मच शहद डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

* उपवास वाले दिन ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. क्योंकि यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है. 

 * उपवास में आप साबूदाने की जगह मोरधन, कूट्टू के आटे या राजगिरे की बनी चीजें या फिर आलू या शकरकंद से बने व्यंजन हेल्दी उपवास का ऑप्शन हैं।

* अगर आप उपवास कर रहे हैं और इस दौरान सिर्फ फल पर ही निर्भर हैं, तो आप हर तीन घंटे में कोई फल खा सकते हैं.  

 उम्मीद करता हूँ लेख आपको पसन्द आया होगा ।

 कैसा लगा टिप्पणी (कोमेंट ) मे जरुर जरुर लिखे इसे हमें ओर प्ररेणा मिलेगी।
डा०वीरेंद्र मढान


3 टिप्‍पणियां: