Guru Ayurveda

रविवार, 13 फ़रवरी 2022

सुबह की जीवनशैली? In hindi.

 सुबह की जीवनशैली? In hindi.

By:- #Dr_Virender_Madhan.

#सुबह की जीवनशैली कैसी होनी चाहिये?

अपने जीवन को सुखमय व स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली, आहार,निद्रा आदि का ठीक होना बहुत आवश्यक है जीवनशैली एक जीवन जीने की एक व्यवस्था है मैनेजमेंट है।

मैनेजमेंट जितना अच्छा होगा उतना ही जीवन मे आनंद होगा । सुखी व स्वस्थ होगा।

जीवन को मैनेज करने के लिए कुछ नियमो पर चलना होता है।


स्वस्थ व सुखी रहने के लिये आयुर्वेद के अनुसार आहार, विहार , और निद्रा ये तीनों को व्यवस्थित करना बहुत अनिवार्य है। इन तीनों को आयुर्वेद के अनुसार वय(आयु), काल-दिन-रात,ऋतु काल,बल, आदि का विचार कर के प्रयोग मे लाये तो हम आने वाले रोगों से, दुखों से बच सकते है तथा उत्तम जीवन जी सकते है।

#जीवनशैली मे सवेरे के ५ नियम.

*1- ब्रह्ममुहर्त में उठ कर अमृत पान करना।

*2- मलत्याग,व ईन्द्रिय प्रज्ञालन।

*3- तैल मालिस और व्यायाम।

* 4- स्नान ,ध्यान, प्रार्थना, और दैनिक कार्यों की रूपरेखा।

* 5- नाश्ता Breakfast.

1- ब्रह्म मुहूर्त मे उठकर अमृतपान करना।

सुर्य उदय से १ घण्टे पहले उठना आयुर्वेद मे सर्वोत्तम माना है। सबसे पहले निद्रा पूर्ण हो गई है ऐसा विचार कर शैय्या का त्याग कर देना चाहिए।
सबसे पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त मे आयुर्वेद के अनुसार नासिका (नाक) से जल पीना चाहिए।
अगर नाक से न पी सके तो मुख से ही जल पीलेंं शुरू मे जितना पी सकते सके उतना पीयें बाद में अभ्यास करते हुये जल की मात्रा १ से १/२ लिटर तक पीने की आदत बना ले।
ब्रह्म मुहूर्त मे पीया हुआ जल अमृत समान होता है इसलिए इस जलपान को अमृत पान बोला है।

*ब्रह्म मुहूर्त में जल पीने के लाभ:-

ब्रह्म मुहूर्त मे पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदे
1 - विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालें
विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने मे कारगर है।
 सुबह जो लोग गुनगुने पानी का सेवन करते हैं उनके शरीर में लार एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है।
2 - किडनी को रखे तंदुरुस्त
किडनी को तंदुरुस्त बनाए रखने में सवेरे पानी पीना बेहद उपयोगी है। 
3 - त्वचा के लिए उपयोगी
त्वचा की कई समस्या को दूर करने में सुबह उठकर सवेरे पानी पीना बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। 
4 - मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार होता है।
5 - पाचनतंत्र ठीक रहता है
6 - वजन कम करने में उपयोगी है।

2- मलत्याग और इन्द्रियों को साफ करना।

मलत्याग के बाद अपने आंख,मुंह ,दांत आदि  साफ करें।
स्वच्छता से स्वास्थ्य की बृध्दि होती है। अरुचि दूर होती है।कांति बढती है।

3-तैल-मालिस(अभ्यगं),योग और व्यायाम करें।

अभ्यंग (मालिश) शरीर और मन की ऊर्जा का संतुलन बनाता है। वातरोग के कारण त्वचा के रूखेपन को कम कर वात को नियंत्रित करता है। शरीर का तापमान नियंत्रित करता है। शरीर में रक्त प्रवाह और दूसरे द्रवों के प्रवाह में सुधार करता है।

- प्रतिदिन अभ्यंग के लाभ:-

  1. वृद्धावस्था रोकता है
  2. नेत्र ज्योति में सुधार
  3. शरीर का पोषण
  4. आयु बढ़ती है
  5. अच्छी नींद आती है
  6. त्वचा में निखार
  7. मांसपेशियों का विकास
  8. थकावट दूर होती है
  9. वात संतुलन होता है
  10. शारीरिक व् मानसिक आघात सहने की क्षमता बढ़ती है।

*व्यायाम वह गतिविधि है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को भी बढाती है।
 यह कई अलग अलग कारणों के लिए किया जाता है। जिनमे शामिल हैं: मांसपेशियों को मजबूत बनाना, हृदय प्रणाली को सुदृढ़ बनाना, एथलेटिक कौशल बढाना, वजन घटाने का काम करती है।
क्लेश को सहन करने की शक्ति प्रदान करता है।

* 4- स्नान ,ध्यान, प्रार्थना, और दैनिक कार्यों की रूपरेखा।

स्नान

हर रोज नहाने से चेहरे पर गंदगी जमने नहीं पाती, जिससे बैक्टीरिया नहीं पनपते। 
अगर आप नहीं नहाते हैं तो खतरनाक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं त्वचा के रोग होने लगते है।

स्नान करने से क्या लाभ होता है?

1 नहाने से कम होता है हृदय रोग का खतरा कम होता है।
2 नियमित स्‍नान से श्वसन तंत्र मज़बूत होता है।
3 मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र में भी होता है सुधार होकर तनाव मे कमी हो जाती है।
4 नहाने से मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों को फायदा हो सकता है।
5 नहाने से हॉर्मोन संतुलित रहते हैं।
6 त्वचा के लिए फायदेमंद है नहाना।
7 स्नान करने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है

ध्यान:-

ध्यान से मानसिक लाभ : 

- गहरी से गहरी नींद से भी अधिक लाभदायक होता है ध्यान।
- विशेषतःआपकी चिंताएं कम हो जाती हैं। आपकी समस्याएं छोटी हो जाती हैं। ध्यान से आपकी चेतना को लाभ मिलता है।  
- ध्यान करने से आपको भीतर से स्वच्छ, निर्मल और शांत करते हुए हिम्मत और हौसला बढ़ाता है।
- ध्यान से शरीर को भी लाभ मिलता है।

ध्यान विधि:-

 योगशास्त्र में ध्यान का स्थान बहुत ऊंचा है। ध्यान के प्रकार बहुत से हैं। ध्यान करने की अनेकों विधियों में एक विधि यह है कि ध्यान किसी भी विधि से किया नहीं जाता, हो जाता है। बस आंखें बंद करके किसी भी साफ-सुथरे और शांत वातावरण में बैठ जाएं। पांच मिनट तक बंद आंखों के सामने के अंधेरे को देखते रहें या श्वासों के आवागमन को महसूस करें। बस यही है ध्यान की शुरुआत।

प्रार्थना : 

प्रार्थना में शक्ति होती है। प्रार्थना करने से मन में विश्‍वास और सकारात्मक भाव जाग्रत होते हैं, जो जीवन के विकास और सफलता के अत्यंत जरूरी हैं।
पूजा या प्रार्थना करने का तौर तरीका बहुत मायने नहीं रखता है ईश्वर के लिए। उसके लिए तो आपके मन में भक्ति भाव का होना ही काफी है
नित्य भाव से प्रार्थना करने से मानसिक श्रम तथा सुख-दुख, असफलता, निराशा और द्वंद्व इत्यादि से उत्पन्न आघातों के प्रभाव दूर होते हैं और स्नायुओं में फिर से शक्ति भर जाती है। 

* 5- नाश्ता Breakfast.

नाश्ता है बेहद जरूरी ।
 सुबह के समय किया गया नाश्ता आपके शरीर में ऊर्जा और शक्ति भर देता है। नाश्ता शरीर के लिए इंधन की तरह काम करता है। ... शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषण का 25 प्रतिशत भाग केवल नाश्ते से मिलता है।

ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है?

- दिन का सबसे जरूरी भोजन Breakfast होता है दिन में 6-6 घण्टे बाद भोजन की आवश्यकता होती है 
अगर Breakfast न किया जाये तो शक्ति का ह्रास होने लगता है। इसलिए सवेरे का भोजन करना बहुत जरुरी होता है। जिससे हमे कार्य करने की ताकत बनी रहती है एनर्जेटिक रहते हैं। ... हेल्दी भोजन से और समय से नाश्ता करने से मोटापे की आशंका कम हो जाती है क्योंकि इससे आप ओवर इटिंग करने से बच जाते हैं।
आपको यह लेख कैसा लगा कृपा कोमेंट करके बताये।

धन्यवाद!

डा०वीरेंद्र मढान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें