Guru Ayurveda

मंगलवार, 3 मई 2022

Immunity बढाने वाली चमत्कारिक हर्ब “गिलोय”।in hindi.

 Immunity बढाने वाली चमत्कारिक हर्ब “गिलोय”।in hindi.



#गिलोय एक अमृत है।

By:-Dr.Viernder Madhan.

- गिलोय एक ऐसी औषधि है, जिसे अमृत तुल्य वनस्पति माना जाता है. अमृत तुल्य उपयोगी होने के कारण इसे आयुर्वेद में अमृता नाम दिया गया है. ऊंगली जैसी मोटी धूसर रंग की अत्यधिक पुरानी टहनी औषधि के रूप में प्रयोग होती है. आयुर्वेदिक द्रष्टिकोण से रोगों को दूर करने में सबसे उत्तम औषधि के रूप में गिनी जाती है.

#गिलोय से कौन कौन सी बीमारी खत्म होती है?

- गिलोय का इस्तेमाल हिचकी, टीबी, उल्टी, कब्ज, बवासीर, पीलिया, लीवर, डायबिटीज, गठिया, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, बुखार, एसिडिटी, कफ, कैंसर जैसी भयानक बीमारियों में भी काफी फायदेमंद होता है.

#गिलोय कैसे खाना चाहिए?

इसका सेवन हमेशा खाली पेट किया जाना चाहिए। अगर आपको बुखार है तो आप 40 ग्राम गिलोय की ताजी पत्तियों को मसलकर उसमें लगभग 250 मिली पानी मिलाकर रात भर किसी मिट्टी के बर्तन में रख दें। सुबह इस पानी को छानकर उसका सेवन करें। दिन में तीन बार इसकी दवा बराबर मात्रा यानी 20 मिली का सेवन करने से बुखार चला जाता है।

गिलोय के चमत्कारी फायदे – Health Benefits of Giloy


* मधुमेह में गिलोय का सेवन

कास, दौर्बल्य, प्रमेह, मधुमेह त्वचा के रोगों में तथा कई प्रकार के ज्वर में उत्तम कार्य करता है। गिलोय स्वरस 20 ग्राम में 1 ग्राम पिप्पली चूर्ण तथा एक चम्मच मधु मिलाकर सुबह व शाम को प्रयोग करें। 

* अपच की समस्या में गिलोय का सेवन

पाचन संबंधी समस्या में

अगर आपको अपच, कब्ज आदि समस्याएं हैं तो आपके लिए गिलोय की चटनी का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसका स्वाद थोड़ा कसैला होता है इसलिए इसमें आप मिश्री मिला सकती हैं। पर इसके अलावा और कोई भी मसाला इसमें नहीं मिलाना चाहिए।

#खांसी होने पर गिलोय का सेवन

गिलोय का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह संक्रामक रोगों के अलावा कास, बुखार, सर्दी-जुकाम ठीक करने के साथ ही खून भी शुद्ध करती है। इसके डंठल के टुकड़े करके उसका काढ़ा बनाकर पीना चाहिए।

# तीव्र ज्वर मे गिलोय सेवन।

गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए गिलोय का चूर्ण 20 ग्राम और 80 ग्राम पानी मिलाकर मिट्टी या धातु पात्र में धीमी आंच में पकाते है। कड़वाहट को कम करने के लिए इसमें 20 ग्राम की मात्रा में गुड मिलाया जा सकता है। पकते पकते जब चतुर्थांश ( एक चौथाई या 25 प्रतिशत ) शेष रह जाए तो इसको आंच से उतारकर गुनगुना ही सेवन करना चाहिए। काढ़ा बनाते समय कभी भी ढककर नहीं पकाना चाहिए। ऐसा करने से काढ़ा लघु से गुरु हो जाता है। जिसके पाचन में कठिनाई आ सकती है। काढ़े को बहुत अधिक समय तक बनाकर नहीं रखना चाहिए। अच्छा तो यही है कि इसको ताजा ही बनाकर पिए

ज्वर मे गिलोय घन वटी बनाकर भी लेते है।

#पीलिया में गिलोय का सेवन-

- गिलोय का सेवन पीलिया रोग में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए गिलोय का एक चम्मच चूर्ण, काली मिर्च अथवा त्रिफला का एक चम्मच चूर्ण शहद में मिलाकर चाटने से पीलिया रोग में लाभ होता है। या गिलोय के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। एक चम्‍मच रस को एक गिलास मट्ठे में मिलाकर सुबह-सुबह पीने से पीलिया ठीक हो जाता है।

#मोटापा कम करने के लिए गिलोय का सेवनकैसे करें?

​- यह न केवल पाचन में सुधार करता है बल्कि वजन घटाने के तरीकों में से भी एक है। वजन कम करने के लिए अगर आप गिलोय का सेवन करना चाहते हैं, तो आधा ग्राम गिलोय का रस लें और इसमें एक चुटकी शहद मिला ले।

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें