Guru Ayurveda

सोमवार, 13 जून 2022

कैल्शियम की कमी के लक्षण,कारण,और चिकित्सा.in hindi.

 कैल्शियम की कमी के लक्षण,कारण,और चिकित्सा.in hindi.



#Dr.Virender Madhan.

#calcium|कैल्शियम की कमी.in hindi.

जब शरीर में पर्याप्त कैल्शियम की कमी हो जाती है तो उसे कैल्शियम की कमी के नाम से जाना जाता है।

-  महिलाओं मे पुरुषों की तुलना में इसके होने की संभावना अधिक होती है।  -पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं मे,और

- प्रसूता महिलाओं में कैल्शियम की कमी आमतौर पर हो जाती है।

 - कैल्शियम हड्डियों और दांतों के विकास और विकास में सहायता करता है।

- यह दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है, रक्त जमावट में सहायता करता है, और

 -   तंत्रिका तरंगों को स्वतंत्र रूप से बहने देता है। 

- बहुत अधिक कैल्शियम सूजन और कब्ज पैदा कर सकता है।

#कैल्शियम की कमी से शरीर में क्या होता है?

कैल्शियम की कमी से हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस, या भंगुर हड्डियों का कारण बन सकता है, लापरवाही करने पर

कैल्शियम की कमी के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं:

-  शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर और दर्द होने लगता है.

- कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन होती है.

- मेमोरी में भी कमी आ जाती है.

 - शरीर सुन्न होने लगता है और हाथ-पैरों में झुनझुनाहट रहती है.

- पीरियड में गड़बड़ी होने लगती है.

- दांत कमजोर हो जाते हैं.

* आक्षेप

 * थकान

* अनिद्रा

* शुष्क त्वचा

* नाज़ुक नाखून

* रुखे बाल

* खालित्य

* खुजली

* सोरायसिस

* दांतों की समस्या आदि समस्या कैल्शियम की कमी मे मिलती है।

#कैल्शियम की कमी से कौनसा रोग हो जाता है?

- ​​हृदय रोग-

 कैल्शियम की कमी से हार्ट संबंधी रोगों के जोखिम का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. 

- कोलेस्ट्रॉल का लेवल:-

शरीर में पर्याप्त कैल्शियम होने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहता है. इससे हृदय की बीमारियों का खतरा कई गुना तक कम हो जाता है.

- ब्लड प्रेशर:-

 ​ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है- कई बार कैल्शियम की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी हो जाती है

#कैल्सियम की कमी कैसे दूर करें?

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए उपाय- 

- रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक सेवन करें। इसके लिए दूध, दही, पनीर, मक्खन आदि चीजों को डाइट में शामिल करें। 

- बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने को दें। 

- सीफूड में भी कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।

- सोयाबीन- सोयाबीन में कैल्शियम और ऑयरन भरपूर होता है.

- तिल- करीब 1 चम्मच तिल में अच्छा कैल्शियम होता है. 

- बादाम- बादाम को सुपरफूड कहा जाता है.


#कैल्शियम कौन कौन सी चीजों में होता है?

* कंद में - नारियल का गुड़, शकरकंद, प्याज, लेमन ग्रास, गन्ना आदि कैल्शि‍यम के अच्छे स्त्रोत हैं जिनका प्रयोग किया जा सकता है। 

- हरी सब्जी, और फल खाने से भी कैल्शियम की पुर्ति होती है।

कैल्शियम से भरपूर सब्जियों में पालक, ब्रोकली, एवोकाडो, भिंडी, कोलार्ड और केला शामिल हैं।

सफेद बीन्स, सोयाबीन और फ्लैट बीन्स जैसे बीन्स भी आहार में कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं।

 कुछ कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ हैं:

दुग्ध उत्पाद

फलियाँ

अंजीर

ब्रोकोली

टोफू

सोय दूध

पालक

दृढ़ अनाज


#कैल्शियम की कमी मे आयुर्वेदिक दवा

-गिलोय चूर्ण,गिलोय रस का प्रयोग.

- 1 ग्राम कैल्शियम रोजाना चाहिए।

 इसके लिए आप मुक्ता शुक्ति 1 ग्राम और मोतिपिष्टी एक चौथाई भाग लेकर सेवन करे। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम पाई जाती हैं। जो इस कमी को पूरा करेगी।

- मुक्तावटी से कैल्शियम म इजाफा होता  है।

- हल्दी, मेथी, ,सौंठ, सुरंजान और अश्वगंधा और शतावर का सेवन करे।

- कर्पद भस्म,शंख भस्म, मोती भस्म, मुक्ताशुक्ति ,प्रवाल पिष्टी या भस्म का प्रयोग चिकित्सक के अनुसार करने से शीध्र लाभ मिलता है।

- हल्दी वाला दूध पीने से आराम मिलता है।

धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें