Guru Ayurveda

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

मकई का उपयोग कैसे करें? हिंदी में.

 



#how to use corn in hindi.

#मकई का उपयोग कैसे करें? हिंदी में.

</>मक्का के भुट्टे|corn kernels

भुट्टा (कॉर्न) क्या होता है – 

What is Corn in Hindi

मकई या भुट्टा का वैज्ञानिक नाम 'जी-मेज' है। 

मक्का की गिनती मोटे अनाजों में की जाती है। मकई यानी मक्का को भुट्टा लगभग पूरे भारत में खाया जाता है।

- बरसात मे भुट्टे बाज़ार में आ जाते है| नर्म भुट्टों को भूनकर घी या निम्बू-नमक लगाकर खाते है| इससे दांत और जबड़े मज़बूत होते है|

-भुट्टा यानी साबुत मक्का मे पोषक तत्वों बहुत होते है. 100 ग्राम उबले कॉर्न में 96 कैलोरी, 73% पानी, 3.4 प्रोटीन, 21 ग्राम कार्ब, 4.5 ग्राम शुगर, 2.4 फाइबर और 1.6 फैट होता है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी बहुत कम होता है. 112 ग्राम पॉपकॉर्न में 16 ग्राम फाइबर होता है.

#मकई का भुट्टा खाने से क्या होता है?

- भुट्टो में फोलिक एसिड होता है जो कि कैंसर जैसी बीमारी में लड़ने में बहुत मददगार होता है। 

- भुट्टे में मिनरल्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

-भुट्टे को एक बेहतरीन कोलेस्ट्रॉल फाइटर माना जाता है, जो दिल के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है। 

- बच्चों के लिए भुट्टा बहुत लाभप्रद माना जाता है।


>मक्का की तासीर क्या होती है?

मक्का की तासीर गर्म होती है, 

- इसे खाने के तुरंत बाद पानी नही पीना चाहिये.

#आयुर्वेद के अनुसार भुट्टे के गुण क्या है?

What are the properties of corn according to Ayurveda?

आयुर्वेद के अनुसार भुट्टा तृप्तिदायक, वातकारक, कफ, पित्तनाशक, मधुर और रुचिकर अनाज है| पकाने के बाद इसकी पौष्टिकता बढ जाती है।

#भुट्टा खाने के क्या फायदे हैं?

* स्वीट कॉर्न में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट होते है . 

- भुट्टे का सेवन करने से आंखों की रौशनी बढ़ती है।

* पाचन शक्ति 

स्वीट कॉर्न के सेवन से पाचन शक्ति मे बृद्धि होती है।

-  भुट्टा वजन घटाने में भी मदद करता है। 

-  स्वीट कॉर्न खाने से एनीमिया,पिलिया का खतरा कम हो जाता है। 

- रेशे से भरपूर होने के कारण  डायजेशन के लिए अच्छा रहता है। इससे कब्ज, बवासीर और पेट के कैंसर के होने की संभावना नही होती है।

#रोगों के अनुसार मक्का का उपयोग कैसे करें?

How to use maize according to diseases?

-  भुट्टे के दानो को खाकर बचे हिस्से (गुल्ली)को फेकें नही 

जुकाम:-

-मक्का के दाने निकालने के बाद बचा हिस्सा (गुल्ली)को तोडकर सुंघाने जुकाम ठीक होता है।

- कुछ टुकडो को जलाकर राख बना कर रख लें आवश्यकतानुसार

- श्वांस रोगों

 मे प्रयोग करें। इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिला लीजिए। हर रोज कम से कम चार बार एक चौथाई चम्मच हल्का गरम पानी के साथ लें।

-इससे खांसी समाप्त हो जाती है। इससे विशेषकर कुक्कुर खाँसी मे बडा आराम मिलता है।

पेशाब की जलन व गुर्दों की कमजोरी:-

- मक्का के भुट्टे को पानी में उबालकर उस पानी को छानकर मिश्री मिलाकर पीने से पेशाब की जलन व गुर्दों की कमजोरी समाप्त हो जाती है।

मक्का का स्टार्च:-

- त्वचा की खुश्की, स्किन रैशज और खुजली के लिये भी भुट्टे का स्टािर्च प्रयोग किया जाता है जिससे स्किन बहुत कोमल बन जाती है।

मक्का का तैल-

- बच्चों के विकास के लिए भुट्टा बहुत फायदेमंद माना जाता है। ताजे दूधिया (जो कि पूरी तरह से पका न हो) मक्का के दाने पीसकर एक खाली शीशी में भरकर उसे धूप में रखिए। जब उसका दूध सूख कर उड़ जाए और शीशी में केवल तेल रह जाए। 

-इस तेल को बच्चों के पैरों में मालिश कीजिए। इससे बच्चों का पैर ज्यादा मजबूत होगा और बच्चा जल्दी चलने लगेगा।

- इस तेल को पीने से शरीर शक्तिशाली होता है। हर रोज एक चम्मच तेल को चीनी के बने शर्बत में मिलाकर पीने से बल बढ़ता है।

>मक्का के बाल

मक्के के बाल (सिल्क) का उपयोग पथरी रोगों के लिए करते है। पथरी से बचाव के लिये रात भर सिल्क को पानी मे भिगोकर सुबह इसका पानी पीने से लाभ होता है।

- पथरी के  पानी में उबालकर बनाये गये काढ़े का प्रयोग होता है।

#मक्का का आहार प्रयोग?

-मक्का के आटे की रोटी बना कर खाते है।

-इसके आटे मे बेसन मिला कर पकौड़ी बनती है।

-मक्का के आटे के घोल को -सब्जियों की तरी को गाढा बनाने लिये सब्जियों में डालकर पकाते है।

-ताज़े भुट्टों को कद्दूकस कर सूप में मिलाएं तो अलग ही स्वाद आता है|

#शुगर में भुट्टा खा सकते है?

शुगर के रोगी को भुट्टे खाने से कोई हानि नही होती है.

अधिक जानकारी के लिए अपने आयुर्वेदिक चिकित्सिक से मिले.

धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें