Guru Ayurveda

शनिवार, 9 जुलाई 2022

सेब का सिरका मतलब क्या होता है?In hindi.

 #सेब का सिरका मतलब क्या होता है?In hindi.

What does apple cider vinegar mean?In hindi.



[सेब का सिरका]apple cider vinegar.

Dr.VirenderMadhan.

सेब के जूस को खमीरीकृत कर के तैयार हुए सिरके को एप्‍पल सिडर विनेगर कहा जाता है। पहले सेब का रस निकाला जाता है और फिर उसमें यीस्‍ट डालकर फ्रूट शुगर को एल्‍कोहल में बदला जाता है। इसके बाद एल्‍कोहल में बैक्‍टीरिया डाला जाता है जो इसे एसिटिक एसिड में बदल देता है।

#सेब के सिरके से शरीर में क्या होता है?

What happens to the body with apple cider vinegar?

एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग औषधीय रूप से भी किया जाता है. इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है. एप्पल साइडर विनेगर में विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं,सेब के सिरके को लेने से वजन को कम करता है तथा पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

#सेब का सिरका कैसे काम करता है?

How does apple cider vinegar work?

सेब का सिरका वजन कम करने के साथ-साथ आपकी एसिडिटी, एसिड रिफ्लेक्शन कम करने में भी मदद करता है. -Joints pain जोड़ों के दर्द में भी लाभदायक है. 

- सेब का सिरके से शरीर का PH लेवल सही रहता है.    - हाथ पैरों की एंठन और दर्द की समस्या में आराम पड़ता है ।

#सुबह खाली पेट में सेब सिरका पीने के फायदे?

Benefits of drinking apple vinegar in the morning on an empty stomach?

- वजन कम करने में सहायक सेब का सिरका पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

- पाचन समस्या से छुटकारा कई लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं।

- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है।

- सेब का सिरका कोलेस्ट्रोल कम करने मे सहायक होता है।

- सेब का सिरका डायबिटीज को कंट्रोल करता है। 

- सेब का सिरका का जोड़ों के दर्द में उपयोग किया जाता है।

#सेब के सिरके के नुकसान -

Disadvantages of apple vinegar -

 सेब के सिरके में एसिड होने के कारण यह शरीर में मौजूद ब्लड में पोटैशियम के स्तर को कम करता है। सेब के सिरके को सीधा दांतों पर इस्तेमाल करने से दांतों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा इसका सीधा प्रयोग करना दांतों में पीलेपन की समस्या को भी बढ़ाता है।

#सेब का सिरका कैसे बनाये? 

How to make Apple Cider Vinegar?

 10 सेब लें और उन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें।फिर छोटे टुकड़ों में काट लें।

कटे हुए सेब के टुकड़ों को अलग रख दें और उनके भूरे रंग का होने का इंतज़ार करें।

इन सेब के टुकड़ों को एक बड़े मुँह वाले कांच के जार में डाल दें। जार में इतना पानी डाले ताकि सेब पूरी तरह डूब जायें।

इस जार को जालीदार कपडे से ढक दें, सेब के टुकड़ों को ऑक्सीजन मिलता रहे।

फिर जार को एक गर्म और अँधेरे वाली जगह पर रख दें।

इस जार को 6 महीनों तक रखा रहने दें और हर हफ्ते इसे चलाते रहें।

6 महीने के फर्मेंटेशन के बाद  उसके ऊपर मैल की एक परत जैम जायेगी ये बैक्टीरिया के कारण होता है।

एक दूसरा बड़े मुँह वाला जार मे कपडे की मदद से उसमें छान लें। 

उसी कपडे को नए जार को ढकने के लिए इस्तेमाल करें। फिर से जार को  5-6 हफ़्तों के लिए गर्म और अँधेरी जगह पर रख दें।

इसके बाद छोटे बर्तनों में भरकर रख लें। ताजगी के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।

#सेब के सिरके के लाभ,

benefits of apple vinegar,

 - मधुमेह में उपयोगी

सेब के सिरके, ये रक्त शर्करा को संतुलित रखने में सहायता करता है।

- हृदय रोग का खतरा कम करता है।

- ये कोलेस्ट्रोल स्तर घटाने में भी उपयोगी होता है। और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भी उपयोगी होते हैं।

- साइनस की तकलीफ में फायदेमंद

- सेब का सिरका मौजूद बलगम  में भी लाभदायक होता है। 

- गले की खराश में सहायक

इसके एंटीबैक्टीरियल गुण गले की खराश में भी फायदेमंद होते हैं। 

- मस्सा(वार्ट्स) का करें इलाज।

इसके लिए एक रुई को सेब के सिरके में भिगोकर मस्सो पर रख लें और रात भर लगा रहने दें।

#सेब के सिरके के अन्य उपयोग।

- चेहरे का टोनर

पानी के 3-4 भाग के साथ 

सेब के सिरके का एक भाग मिलाकर चेहरे पर लगायें।

- श्वास में बदबू को दूर करने के लिए:

आधा बड़ा चम्मच सेब का सिरका एक कप पानी में डाल लें। एक बार में 10 सेकंड के लिए गरारे करें ।

धन्यवाद!









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें