Guru Ayurveda

शनिवार, 2 जुलाई 2022

कैसे जाने अपनी प्रकृति कैसी है?In hindi.

  कैसे जाने अपनी प्रकृति कैसी है?In hindi.

How do you know your nature?



 आपका शरीर कैसा है?In hindi.

Dr.VirenderMadhan.

आयुर्वेदानुसार शरीर को तीन तरह की प्रकृति का माना जाता है .

- वात, पित्त और कफ। 

आयुर्वेदानुसार हमारा शरीर इन तीनों में से किसी एक प्रवृत्ति का होता है, जिसके अनुसार उसकी बनावट, दोष, मानसिक अवस्था और स्वभाव का पता लगाया जा सकता है

शरीर की वात प्रकृति:-

#Vata nature of the body .

* वात युक्त शरीर

आयुर्वेदानुसार वात युक्त शरीर का स्वामी वायु होता है।

#वातप्रकृति वाले शरीर की

* बनावट -

body texture-

 इस तरह के लोगों का वजन तेजी से नहीं बढ़ता और ये अधिकतर छरहरे होते हैं।इनके बाल व त्वचा रूखे होते है। इनका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है लेकिन इन्हें सर्दी लगने की आशंका अधिक रहती है। आमतौर पर इनकी त्वचा ड्राई होती है और नाडी तेज चलती है।

* स्वभाव - 

सामान्यतः चंचल होते है।हाथ या पैर हिलाने की आदत हो सकती है। ये बहुत ऊर्जावान और फिट होते हैं। इनकी नींद कच्ची होती है इसलिए अक्सर इन्हें अनिद्रा की परेशानी अधिक रहती है। इनमें कामेच्छा अधिक होती है। वात प्रकृति वाले लोग बातूनी किस्म के होते हैं।ये लोग एक जगह ठिक कर नही बैठ सकते है।

* मानसिक स्थिति - 

ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और अपनी भावनाओं का झट से इजहार कर देते हैं। हालांकि इनकी याददाश्त कमजोर होती है और आत्मविश्वास कम रहता है। ये बहुत जल्दी तनाव में आ जाते हैं।

* डाइट - 

वात युक्त शरीर वाले लोगों को डाइट में अधिक से अधिक फल, बीन्स, डेयरी उत्पाद, नट्स आदि का सेवन अधिक करना चाहिए। 

#शरीर की पित्त प्रकृति:-

Pit nature of the body .

पित्त युक्त शरीर

आयुर्वेदानुसार, पित्त युक्त शरीर का स्वामी अग्नि है।

* बनावट - 

 इस तरह के शरीर के लोग अक्सर मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनमें मांसपेशियां अधिक होती हैं और इन्हें गर्मी अधिक लगती है। अक्सर ये कम समय में ही गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। बाल जल्दी पकने लगते है। इनकी त्वचा कोमल होती है और इनमें ऊर्जा का स्तर अधिक रहता है।

* स्वभाव - 

मिजाज गर्म होता है।

इस तरह के लोगों को विचलित करना आसान नहीं होता। इन्हें गहरी नींद आती है, इन्हें भूख तेज लगती हैं। आमतौर पर इनके बोलने की टोन ऊंची होती है।प्यास अधिक लगती है।

* मानसिक स्थिति - 

इस तरह के लोग आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा से भरपूर होते हैं। इन्हें परफेक्शन की आदत होती है और हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहना चाहते हैं।शीध्र ही क्रोधित हो जाते है।

* डाइट -

 पित्त युक्त शरीर के लिए डाइट में सब्जियां, फल, आम, खीरा, हरी सब्जियां अधिक खानी चाहिए जिससे शरीर में पित्त दोष अधिक न हो।

#शरीर की कफ प्रकृति:-

Kapha nature of the body:-

* कफ युक्त शरीर

कफ युक्त शरीर के स्वामी जल और पृथ्वी होते हैं। आमतौर पर इस तरह के शरीर वाले लोगों का शरीर स्थूल होता है।

* बनावट -

 इनके कंधे और कमर का हिस्सा अधिक चौड़ा होता है। ये अक्सर तेजी से वजन बढ़ा लेते हैं लेकिन इनमें स्टैमिना अधिक होता है। इनका शरीर मजबूत होता है।पसीना बहुत आता है।

* स्वभाव -

 इस तरह के लोग भोजन के बहुत शौकीन होते हैं और थोड़े आलसी होते हैं। इन्हें सोना बहुत पसंद होता है। इनमें सहने की क्षमता अधिक होती है और ये समूह में रहना अधिक पसंद करते हैं।

* मानसिक स्थिति -

ये लोग सोचते कम है।

 इन्हें कुछ सीखने में समय लगता है और भावनात्मक होते हैं।

* डाइट -

 कफ युक्त शरीर के लिए डाइट में बहुत अधिक तैलीय और हेवी भोजन से थोड़ा परहेज करना चाहिए। हां, मसाले जैसे काली मिर्च. अदरक, जीरा और मिर्च का सेवन इनके लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्का गर्म भोजन इनके लिए अधिक फायदेमंद है।

धन्यवाद!

   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें