Guru Ayurveda

बुधवार, 6 जुलाई 2022

मस्सा(wart) क्या होता है?In hindi.


 </>मस्सा(wart) क्या होता है?In hindi.

[मस्सा(wart)]

Dr.VirenderMadhan.

#क्या होता है मस्सा(wart)?

 शरीर पर कहीं कहीं काले रंग का उभरा हुआ मांस का छोटा दाना एक प्रकार का चर्मरोग माना जाता है। मस्सा (wart) कहलाता है।यह प्रायः सरसों अथवा मूँग के आकार का होता है कई बार यह बेर के आकार का होता है। यह प्रायः हाथों और पैर पर होता है किन्तु शरीर के अन्य अंगों पर भी हो सकता है।

#क्यों होते है मस्से?

यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण होती है। आमतौर पर, यह फटी हुई त्वचा पर होता है क्योंकि वायरस त्वचा की ऊपरी परत के माध्यम से आसानी से प्रवेश कर सकता है। 

#शरीर पर मस्से होने का क्या कारण है?

मस्से विषाणु संक्रमण से पैदा होते हैं। 

 'मानव पेपिल्लोमैविरस' नामक विषाणु की कोई प्रजाति इसका कारण होती है। लगभग दस प्रकार के मस्से होते हैं। मस्से संक्रमण (छुआछूत) से हो सकते हैं और शरीर में वहाँ प्रवेश करते हैं जहाँ त्वचा कटी-फटी हो।

#मस्सों का घरेलू ईलाज क्या है?

- केले के छिलके :-

 रात को मस्से वाली जगह पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें. ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए.

- मस्सा हटाने के लिए बेकिंग सोडा:-

एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें एरण्ड का तैल (कैस्टर ऑइल) डालकर इस पेस्ट को मस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें.

#क्या आपके मस्से आपकी सुन्दरता को घटा रहें है?

* करें घरेलू उपाय

-​बेकिंग सोडा और अरंडी का

तेल:-

 बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल का लेप तैयार करें।दिन में एक बार जरूर लगायें।

- ​लहसुन का पेस्ट:-

लहसुन की कलियों को छीलकर इनका पेस्ट बना लें।मस्सों पर लगायें।

- ताजा ऐलोवेरा का गुदा लगायें कुछ दिनों तक लाभ मिलेगा।

- सेब का सिरका:-

सेब का सिरका रोज मस्सो पर लगाने से फायदा होता है।

-चूना और घी:-

 घी और चूना समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे मस्से पर दिन में 3-4 बार लगाएं। इस उपाय से मस्सा जड़ से झड़ जाएगा।

-अदरक और चूना:-

छोटा सा।  अदरक का टूकड़ा लेकर उस पर हल्का सा चूना लगाकर मस्से पर हल्के हाथ से रगडें मस्से झड जायेंगे।

उपरोक्त उपाय से मस्से ठीक न हो तो अपन आयुर्वेदिक चिकित्सक दिखायें और परोपर चिकित्सा करायें।

धन्यवाद!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें