Guru Ayurveda

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

ये 10 लक्षणों है तो किडनी हो रही है खराब.हिंदी में.


#kidneycare #Healthtips #Ayurvedic medicine.

 ये 10 लक्षणों है तो किडनी हो रही है खराब.हिंदी में.

If these are 10 symptoms, then the kidney is getting bad.

#गुर्दा|किडनी क्या है?

By:-Dr.VirenderMadhan.

वृक्क या गुर्दे का जोड़ा एक मानव अंग हैं, जिनका प्रधान कार्य मूत्र उत्पादन (रक्त शोधन कर) करना है।एक प्रकार से रक्त साफ करने की छलनी है।

 किडनी हमारे शरीर का वह अंग है जो गंदगी बाहर निकालने का काम करती हैं। दोनों किडनियों में छोटे-छोटे लाखों फिल्टर होते हैं जिन्हें नेफरोंस कहते हैं। नेरोफेंस हमारे खून को साफ करने का काम करते हैं।

 अगर किडनी में किसी प्रकार की समस्या होने पर शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते जिससे कई रोग पैदा हो सकते है।

 इन रोगों से बचने के लिए उन लक्षण का ज्ञान होना जरुरी है जिनसे किडनी के खराब होने का ज्ञान होता हैं - 

#बीमार किडनी के 10 लक्षण:-

 1- पेशाब का रंग रुप:-

 युरिनरी इफंक्शन में पेशाब के रंग,रूप, मात्रा और कितने बार पेशाब आती है, इन चीजों में बदलाव आने लगते है।

मूत्र गंदेला,पीला, भुरा,लालभ,आने लगता है।

2 - शरीर में सूजन आना :-

 जब किडनियों शरीर से बाहर गंदगी और तरल पदार्थ न निकाल पाये, जिनसे शरीर में सूजन आ जाती है। यह सूजन हाथों, पैरों, जोड़ों, चेहरे और आंखों के नीचे हो सकती है। 

3-  चक्कर आना और कमजोरी :-

 जब किडनियों की कार्यप्रणाली में विषाक्तता भर जाती है, तो आपको चक्कर आने की अशंका बढ़ जाती है। 

4- थकान व कमजोरी :-

विषाक्तता के कारण रोगी थकावट महसूस करते हैं और कमजोरी का एहसास होता है। ये लक्षण खून की कमी और वजन गिरने लगता है।

5- पीठ दर्द का कारण न समझ पाना : 

आपकी पीठ और पेट के किनारों में बिना वजह दर्द महसूस होना, किडनी में इंफेक्शन या किडनी संबंधी बिमारियों के लक्षण हो सकते हैं।

6- त्वचा की समस्या होना:-

त्वचा खुरदुरी हो जाना और खुजली होना,अचानक त्वचा का फटना, रेशेज होना, शरीर की गंदगी के एकत्रित होने के परिणाम हो सकते हैं। 

7-  उल्टियां' और उबाक आना:-

 आप उल्टी के दवाईयां लेने के बाद भी समस्या को जस की तस पाएं तो किडनी प्रोब्लम हो सकती है।

8- ठंड लगना तथा मांसपेशियों में ऐठन होना।

अच्छे मौसम के बावजूद अजीब-सी ठंड लगना और कभी-कभी ठंड लगकर बुखार भी आ जाना।

9-मूत्र में बूदबु और भोजन में अरूचि होना:-

यूरिनिया की स्थिति में मूत्र से दुर्गंध आने लगती है। तथा भोजन से मन हट जाता है।

10- रक्त की कमी होना, एनिमिया तथा सांस लेने में परेशानी होना

ये सभी लक्षण अगर किसी को है तो उसे तुरंत अपने चिकित्सक को दिखाये।

किडनी को सुरक्षित रखने के लिए आप शुरू से ही आयुर्वेद अपनाये

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें