Guru Ayurveda

बुधवार, 31 अगस्त 2022

आयु व स्वास्थ्य बढाने के लिए हरड खाने के तरीके.हिंदी में.

 आयु व स्वास्थ्य बढाने के लिए हरड खाने के तरीके.हिंदी में.

Myrobalan |हरीतकी|हरड ।



#किस समय अधिक रसायन गुण करती है?

#हरड कैसे और कब खायें?

#हरड क्या है?

Dr.VirenderMadhan.

हरड़, जिसे हरीतकी भी कहा जाता है, एक प्रसिद्ध जड़ी-बूटी है। यह त्रिफला में पाए जाने वाले तीन फलों में से एक है। भारत में इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खों के तौर पर खूब किया जाता है। 

टर्मिनलिया चेबुला, जिसे आमतौर पर ब्लैक- या चेबुलिक मायरोबलन के रूप में जाना जाता है, टर्मिनलिया की एक प्रजाति है, जो भारत और नेपाल से दक्षिण-पश्चिम चीन और दक्षिण में श्रीलंका, मलेशिया और वियतनाम से दक्षिण एशिया की मूल निवासी है।

#किस समय खाने से अधिक रसायन गुण करती है?

हरड यानि हरीतकी मे प्रमुख मात्रा रसायन गुण है।अतः हरीतिकी को आयुर्वेद में अलग अलग ऋतुओं मे अलग अलग अनुपान के साथ लेने से रसायन गुण मिलते है बताया है।

जैसे :- 

1- बर्षो ऋतु में हरीतिकी चूर्ण 3-5 ग्राम तक इच्छा अनुसार सैंधानमक मिलाकर सेवन करें।

2- शरद ऋतु में मिश्री चूर्ण के साथ ले

3- हेमन्त ऋतु में सौंठ के साथ लें।

4- शिशिर ऋतु में पिप्पली चूर्ण के साथ मे सेवन करें।

5- बसंत ऋतु में मधू के साथ तथा 

6- ग्रीष्म ऋतु में गुड के हरितकी रसायन का सेवन करें।

तब हरड अधिक रसायन का गुण देती है।

इस प्रकार ऋतु अनुसार हरीतिकी का प्रयोग करने का विधान हमारे आयुर्वेद के शास्त्रों मे मिलता है।

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें