Guru Ayurveda

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

अश्वगंधा शक्ति का खजानाऔर रोगों दुश्मन कैसे?हिन्दी में.

 #अश्वगंधा शक्ति का खजानाऔर रोगों दुश्मन कैसे?हिन्दी में.



अश्वगंधा क्या है?

अश्वगंधा (वानस्पतिक नाम: 'विथानिआ सोमनीफ़ेरा' - Withania somnifera) एक झाड़ीदार रोमयुक्त पौधा है। कहने को तो अश्वगंधा एक पौधा है, लेकिन यह बहुवर्षीय पौधा पौष्टिक जड़ों से युक्त है। अश्वगंधा के बीज, फल एवं छाल का विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। इसे 'असंगध' एवं 'बाराहरकर्णी' भी कहते हैं।

- यह विदानिया कुल का पौधा है; विदानिया की विश्व में 10 तथा भारत में 2 प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

- इसकी जड व पत्तों में बेशुमार गुण भरे होते है।

#अश्वगंधा और हमारा दिमाग:-

अश्वगंधा मस्तिष्क शामक है ।

प्राचीन काल से अश्वगंधा का प्रयोग व्यक्ति तनाव को दूर करने के लिए करता आया है. इसकी मदद से स्ट्रेस हार्मोन को कम किया जा सकता है.    *दिमाग तेज करने के लिए एक चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण रात को सोने से 30 मिनट पहले गर्म दूध में डालकर पीएं. 

* अश्वगंधा का प्रयोग मूर्छा, भ्रमरोग,अनिद्रा मे करते है।

#अश्वगंधा और हमारा पाचनतंत्र:-

- यह दिपन, अनुलोमन, और कृमिनाशक है अतः इसका प्रयोग उदर रोग, कृमिनाशक के रूप मे प्रयोग करते है।

* अश्वगंधा रक्तवहसंस्थान पर रक्तभारशामक, रक्तशोधक और शोथहर का गुण रखता है।

*श्वसनसंस्थान पर कास, श्वास मे इसका चूर्ण, क्षार धृत आदि का प्रयोग करते है।



#अश्वगंधा के फायदे पुरुषों के लिए?

- एथलेटिक प्रदर्शन में लाभदायक होता है।

- यौन सुख बढ़ाने में मददगार है।

- इरेक्टाइल डिसफंक्शन में मदद करता है।

- प्रजनन क्षमता में वृद्धि करता है।

-शुक्राणु की गतिशीलता में वृद्धि करता है।

- शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में बृद्धि करता है।

- मांसपेशियों में सुदृढता लाता है।

#महिलाओं में अश्वगंधा का सेवन करने के क्या होता है?

1 - महिलाओं के सेक्सुअल फंक्शन में सुधार लाता है।

2 - मेनोपॉज के दौरान अश्वगंधा लाभकारी होता है।

3 - एंटी एजिंग के रूप में अश्वगंधा का प्रयोग किया जाता है।

4 - घुटनों के दर्द को कम करने में अश्वगंधा मददगार साबित होता है।

5 - थायराइड मे अश्वगंधा लेने से राहत होती है

6 - वेजाइनल इंफेक्शन होने पर अश्वगंधा का प्रयोग कारगर साबित होता है।

7 - फर्टिलिटी की समस्या मे इसका प्रयोग किया जाता है।

#अश्वगं

धा के फायदे और नुकसान:-

अश्वगंधा ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।

अश्वगंधा कैंसर से लड़ने में सहायक होता है :

अश्वगंधा कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है

 अश्वगंधा तनाव दूर करता है अश्वगंधा एंग्जायटी दूर करता है अश्वगंधा पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है।

#अश्वगंधा और दूध पीने से क्या होता है?

* अश्वगंधा और दूध का साथ में सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है।  

* दूध और अश्वगंधा के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं और शारीरिक कमजोरी भी दूर हो सकती है। इन दोनों को मिलाकर आप रात में पी सकते हैं। 

* इससे नींद भी अच्छी आती है।

#अश्वगंधा को कितने दिन तक खाना चाहिए?

* तनाव को कम करने के लिए आपको महीने भर तक रोजाना 500 से 600 एमजी अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। 

* प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको कम से कम तीन महीने तक 5 ग्राम अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। 

* ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आपको दिन में 250 एमजी अश्वगंधा लेना चाहिए।

#अश्वगंधा के साइड इफेक्ट क्या है?

-अश्वगंधा का अगर सही मात्रा और सही तरीके से सेवन न किया जाए तो यह नुकसान पहुंचा सकता है. 

 अश्वगंधा की तासीर गर्म होती है. इसलिए अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से यह गैस, अफरा, उलटी, दस्त, ज्यादा नींद आना जैसी समस्या पैदा कर सकता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें