Guru Ayurveda

सोमवार, 22 अगस्त 2022

मर्दाना ताकत का खजाना गोखरू पाक.हिंदी में.

 मर्दाना ताकत का खजाना गोखरू पाक.हिंदी में.

#mardaana taakat ka khajaana gokharoo paak.in hindi.

#क्या है गोखरू पाक?

By:-Dr.VirenderMadhan.

#गोखरू पाक|Gokharoo paak.


See also:-

https://youtu.be/HTBkpYc5lX4

पुरुषों के रोग मे उपयोगी, गोखरू पाक कामशक्ति बढाता है, गोखरू एक बहुत ही गुणकारी एवं दिव्य जड़ी बूटी है | आयुर्वेद में गोखरू के पंचाग का उपयोग करके बहुत सी प्रभावी औषधियां बनायी जाती हैं | मूत्र विकार, किडनी के रोग, शारीरिक क्षमता एवं पौरुष कामशक्ति बढाने के लिए गोखरू का उपयोग किया जाता है | 



यह गोखरू पाक (Gokhru Pak) वीर्यस्तंभक है, शरीर को पुष्ट करता है, वाजीकरण है। 

यह पौष्टिक एवं बलवर्धक औषधि है | प्रमेह, क्षय, मूत्र जनित रोग, शुक्रजनित शारीरिक कमजोरी एवं यौन शक्ति बढाने के लिए इसका सेवन करना चाहिए |

#गोखरू से बनने वाली कुछ प्रमुख औषधियां :-

गोक्षुरादी चूर्ण

गोखरू पाक

गोखरू मोदक



गोक्षुरादी क्वाथ

त्रिकंटादि क्वाथ

गोक्षुरुदि गुग्गूलू

गोखरू पाक:-

#गोखरू पाक के घटक द्रव्यों के बारे में :-

गोखरू (चूर्ण किया हुआ) – 64 तोला

दूध – 256 तोला

लौंग, लौह भस्म, काली मीर्च

कपूर, सफ़ेद आक की जड़, कत्था,सफ़ेद जीरा, श्याह जीरा, हल्दी

आंवला, पीपल, नागकेशर

जायफल, जावित्री, अजवायन, खस,सोंठ, करंजफल की गिरी (सभी 1 तोला)

गो घृत – 32 तोला

मिश्री 



#गोखरू पाक बनाने की विधि :- 

गोखरू (बड़ा) के सूक्ष्म चूर्ण को दूध में पकाकर खोया बनाले। तत्पश्चात समस्त औषधों के समान मिश्री की चाशनी बनाकर उसमें पूर्वनिर्मित खोया और सभी औषधि द्रव्य मिला कर पकाते है अवलेह पाक जब हो जाये तो ठंडा करके सुरक्षित रख लेते है।



गोखरू पाक (Gokhru Pak) को सबेरे, शाम दूध के साथ सेवन करने से सब प्रकार के प्रमेह और सब प्रकार के वीर्य दोष मिटकर काम शक्ति बहुत प्रबल होती है।

मात्रा: 

½ से 1 तोला तक अग्निबलानुसार। (1 तोला=11.66 ग्राम)

#गोखरू पाक के अन्य लाभ:-

- अर्श एवं प्रमेह नाशक यह औषधि बहुत गुणकारी है | 

- यह उत्तम बलवर्धक एवं पौष्टिक उत्पाद है | मूत्र विकारों में यह बहुत असरदार है | 

- क्षय रोग में बहुत फायदेमंद औषधि है |

- मूत्र पिंड की सुजन को कम करता है |

- प्रमेह रोग से उत्पन्न कमजोरी को दूर करता है |

- वीर्य विकारों में इसका सेवन करने से बहुत लाभ होता है |

- पौरुष यौन शक्ति बढाने के लिए इसका उपयोग करें |

- गर्भाशय को सशक्त बनाता है|

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें