Guru Ayurveda

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

कब्ज के 6 उत्तम आयुर्वेदिक योग व सुलभ चिकित्सा।हिंदी में.

 कब्ज के 6 उत्तम आयुर्वेदिक योग व सुलभ चिकित्सा।हिंदी में.


By:-DrVirenderMadhan.

[कब्ज|Constipation]

कब्ज का-मलग्रह, मलावरोध, मलस्तंभ, मलबंधन, मलनिग्रह, मलसंग, बद्धकोष्ठ ,आदि नामों से आयुर्वेद में वर्णन मिलता है।

#क्या है?मलावरोध|Constipation?

जब व्यक्ति को आसानी से मलत्याग न हो, व्यक्ति एक सप्ताह में तीन से कम मल त्याग करता है या उसे मल त्याग करने में कठिनाई होती है।

 #कब्ज के लक्षण क्या हैं?

एक सप्ताह में तीन बार से कम मल त्याग।

- मल त्याग करना मुश्किल या दर्दनाक।

- सूखा, सख्त और या ढेलेदार मल।

- सूजन और मतली।

- पेट दर्द या ऐंठन।

एक मोशन के बाद ऐसा महसूस होना की मल त्याग ठीक से नहीं हुआ।

कब्ज के कारण

#प्रमुख कारण

सामान्य कारणों में

कब्ज के ऐसे कारण हो सकते हैं जो शरीर की बीमारी की वजह से नहीं हों.  जैसे:- निर्जलीकरण, आहार फाइबर की कमी, शारीरिक निष्क्रियता या दवा के दुष्प्रभाव शामिल हैं।

- कम रेशायुक्त भोजन का सेवन करना .

- भोजन में फाईबर (Fibers) का अभाव।

- अल्पभोजन ग्रहण करना।

- शरीर में पानी का कम होना

- कम चलना या काम करना।

-किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना.

- आलस्य करना; शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना।

- कुछ खास दवाओं का सेवन करना

- बड़ी आंत में घाव या चोट के कारण 

* कुछ शरीर के रोग भी कब्ज का कारण बनते है.बीमारियां, जैसे स्ट्रोक, पार्किंसंस रोग और डायबिटीज।

आंतों की रुकावट, आईबीएस, या डायवर्टीकुलोसिस सहित बृहदान्त्र या मलाशय की समस्याएं

- जुलाब का ज्यादा प्रयोग या दुरुपयोग

- हार्मोनल समस्याएं, जैसे थायरॉयड ग्रंथि का कम काम करना.

#कब्ज के 6 उत्तम आयुर्वेदिक योग व सुलभ चिकित्सा।

1- त्रिफलादि योग:-

त्रिफला, कालीहरड,सनाय,गुलाब के फूल, मुन्नका, बादाम की गिरी, बनफ्शा,

सभी द्रव्य 25-25 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें।

रात को सोते समय एक चम्मच(6 ग्राम ) गर्म दूध के साथ ले ले. सवेरे पेट साफ हो जायेगा।  

2- मुन्नका:-

मुन्नका को दूध में उबालकर खायें और ऊपर से दूध पीले।रोज इसका प्रयोग करने से पेट भी साफ रहता है।

3- त्रिफले का दूसरा योग:-

 त्रिफला- 50 ग्राम,

 बादाम -50 ग्राम,

 सौफ -50 ग्राम,

 सौठ -10 ग्राम,

मिश्री - 30 ग्राम,

सबका महीन चूर्ण बनाकर रखलें। 

रात्रि में सोते समय दवा की 6 ग्राम मात्रा मे दूध के साथ लें।

कब्ज दूर करने की यह सर्वश्रेष्ठ औषधि है यह न तो को खुश्क करती है और न ही कमजोरी लाती है।

यह योग कब्ज को दूर कर दिमाग को शक्ति प्रदान करता है।

4- सनाय की गोली:-

सनाय के पत्ते - 20 ग्राम,

मुन्नका - 30 ग्राम,

पहले सनाय का बारीक चूर्ण बना ले फिर मुन्नका को चूर्ण के साथ धोटकर गोली बनाने लायक  करलें छोटे बेर जैसी गोली बना ले.

रात मे 1 से 2 गोली दूध या पानी से ले ले। सवेरे पेट साफ हो जायेगा।

5 - काबूली हरड:-

काबूली हरड को  आधा कप पानी मे भिगो दे प्रातः हरड को थोडा घीसकर (एक हरड 4-5 दिन चलती है) उसी पानी मे धोल ले थोड़ा सा नमक मिला कर पीलें।

एक मास मे वर्षों पुरानी कब्ज दूर हो जाती है।

6 - कास्ट्रोल ओयल:-

20 से 31 Ml कास्ट्रोल ओयल मिश्री मिला गर्म दूध में मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है।


[अधिक जानकारी के लिए अपने आयुर्वेदिक चिकित्सिक से सलाह जरुर लें।]

धन्यवाद!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें