Guru Ayurveda

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

आप ब्रकफास्ट नही करते तो...क्या होगा?Dr.Virender Madham.in hindi.






 #Health care #lifestyle #Ayurvedictreatment #घरेलू_उपाय

#ब्रेकफास्ट in hindi.

#Dr_Virender_Madhan.



ब्रेकफास्ट को हिंदी में 'सुबह का जलपान' और 'सुबह का नाश्ता' कहते हैं. इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में इसे 'कलेवा' भी कहा जाता है।

#ब्रेकफास्ट क्यों जरूरी है?

* रातभर से खाली पेट रहने के कारण Breakfast दिनभर का सबसे जरूरी आहार है। यह आपको दिनभर energy और शक्ति देता है। Breakfast body के लिए fuel की तरह काम करता है। Body के लिए जरूरी energy और nutrition का लगभग 25 प्रतिशत भाग केवल breakfast से ही मिलता है।

- दिन का सबसे जरूरी भोजन

यह मेटाबॉलिज्म को काम शुरू करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आप दिनभर कैलोरी बर्न करते हैं। डिनर और ब्रेकफास्ट में बहुत अधिक अंतर हो जाता है जिससे बॉडी को एनर्जी के लिए फ्यूल की जरूरत होती है जो ब्रेकफास्ट से मिलता है। सुबह का नाश्ता आपको दिन भर ऊर्जा देता रहता है

#सबसे अच्छा नाश्ता कौन सा है?

दलिया 

दलिया एक हल्का व स्वस्थ पकवान है जो इसे सबसे बेहतर नाश्ता बनाता है। ... 

मूंग दाल का चीला

 मूंग दाल को सभी हेल्दी दालों में से एक माना जाता है। ... 

- ढोकला 

-मिक्स वेज पराठा 

- इडली सांभर 

- उपमा

-अंडा 

- बादाम - सुबह खाली पेट भिगाए हुए बादाम लेना चाहिए, इसके पोषक तत्व शरीर को मजबूत करने में सहायक होती है

#खाली पेट क्या क्या नही खायें?

- सुबह खाली पेट में ज्यादा मसालेदार नाश्ता नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह पेट में जलन के साथ ही पेट में दर्द, ऐंठन भी पैदा करती है 

- खाली पेट कभी भी खट्टे फल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एसिड बनाता है ।

- खाली पेट कच्ची सब्जी लेने से बचना चाहिए, क्योंकि कच्ची सब्जी मे फाइबर ज्यादा होता है, यह पेट दर्द एवं ऐंठन का कारण बनता है। 

- सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने लगते हैं, जो गैस का कारण बनता है, इसलिए कुछ खाने के बाद ही चाय या कॉफी लेनी चाहिए। 

- सुबह खाली पेट में कभी भी ठंडी ड्रिंक्स नहीं पीना चाहिए। 

- खाली पेट कभी भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सीधे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

#सुबह खाली पेट कौनसे फल खाएं?

फल:-

- पपीता, तरबूज, बादाम, कीवी खाएं

 कीवी आपके लिए एक सुपर फूड है। इसमें फाइबर होता है और यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

- सेब खाएं,

सेब फाइबर का भी बहुत अच्छा स्रोत होती है। सेब का छिलका आपको कैंसर से बचाने में मदद करता है और आपको हृदय बीमारियों से भी दूर रखता है।

धन्यवाद!




1 टिप्पणी: