Guru Ayurveda

सोमवार, 28 मार्च 2022

त्रिफला क्या है।Triphla ke fayde|त्रिफला किन रोगों में काम आता है?In hindi.


 #त्रिफला क्या है।Triphla ke fayde|त्रिफला किन रोगों में काम आता है?In hindi.

#त्रिफला के क्या क्या फायदे हैं?

त्रिफला क्या है?

 त्रिफला एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक  योग है जिसमें अमलकी (आंवला (Emblica officinalis)), बिभीतक (बहेडा) (Terminalia bellirica) और हरितकी (हरड़ Terminalia chebula) के बीज निकाल कर (1 भाग हरड, 2 भाग बहेड़ा, 3 भाग आंवला) 1:2:3 मात्रा में लिया जाता है। त्रिफला शब्द का शाब्दिक अर्थ है "तीन फल"।

आयुर्वेद में इन तीनों फलो को सुखने के बाद सम मात्रा मे मिलने का भी विधान है।

गुण व उपयोग

* त्रिफला में आंवला, हरड़ और बहेड़ा होता है और ये तीनों ही फल पेट के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से भूख और पाचन शक्ति बढ़ती है।

*त्रिफला कमजोरी दूर करें शारीरिक दुर्बल व्यक्ति के लिए त्रिफला का सेवन रामबाण साबित होता है।

*त्रिफला रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

त्रिफला चूर्ण का सेवन मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है. 

*हाई ब्लड प्रेशर में,मधुमेह मे राहत देता है।

* Constipation(कब्ज) से राहत दिलाता है त्रिफला।

* नेत्र रोगों मे त्रिफला बहुत लाभकारी है।

*रक्त को शुद्ध करके चर्म रोग दूर करता है।

* त्रिफला, त्रिकटु के साथ लेने से मोटापे से राहत दिलाता है।

#त्रिफला कब खाना चाहिए?

त्रिफला चूर्ण को खाने का सबसे सही समय रात को सोने से पहले होता है जब आप रात में इसे पानी के साथ या फिर दूध के साथ खाते हैं तो यह आपकी आंतों को रात भर में साफ कर देता है और सुबह आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है और आपके पेट और आंतों का सारा कचरा बाहर हो जाता है 

*कब्ज दूर करने के लिए इसबगोल दो चम्मच के साथ त्रिफला चूर्ण मिलाकर गुनगुने पानी से लेना अच्छा रहता है। त्रिफला को रात भर पानी से भिगोकर रखें। सुबह मंजन के बाद इस पानी को मुंह में 1 से 2 मिनट तक भरकर रखें।मुखरोग मे भी लाभ मिलता है।

* त्रिफला चूर्ण के नुकसान 

गर्भ के समय महिला को त्रिफला चूर्ण के सेवन के लिए मना किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह बच्चे के विकास पर विपरीत प्रभाव डालता है। त्रिफला चूर्ण के सेवन से गर्भस्राव की संभावना बढ़ जाती है अतः गर्भवती महिला को इसके सेवन से पूर्णतः बचना चाहिए।

त्रिफला को कई रूप मे लिया जा सकता है

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला रस

त्रिफला क्वाथ

त्रिफला टेब

त्रिफला चाय आदि।


धन्यवाद!

#Dr_Virender_Madhan.

1 टिप्पणी: